इसे कहते हैं सम्मान... सामने थे धोनी और फिर राहुल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो मिनटों में वायरल
चेन्नई को हराने के बाद से जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे उस वक्त केएल राहुल ने धोनी को सामने आता देखकर एक ऐसा गेस्चर किया जो फैंस को काफी पसंद आया।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया।
चेन्नई को हराने के बाद से जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाकर बधाई देते हैं तो उस वक्त केएल राहुल (KL Rahul) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को सामने आता देखकर एक ऐसा गेस्चर किया जो फैंस को काफी पसंद आया। केएल राहुल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
केएल राहुल ने धोनी के सम्मान में उतारी कैप
मैच के बाद केएल राहुल जब सीएसके के खिलाड़ियों से मिल रहे थे। इसी दौरान धोनी से मिलने की बारी है तो उन्होंने टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान को इज्जत देने के इरादे से अपनी कैप निकाल ली जबकि इससे पहले वो ऋतुराज गायकवाड़ से भी मिले थे तो उनके सिर पर कैप थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केएल राहुल ने ऐसा धोनी को सम्मान देने के इरादे से किया है।
केएल राहुल को तीनों फॉर्मेट में धोनी ने दी कैप
शायद ये बात कम ही लोगों को पता होगी कि केएल राहुल ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों का ही डेब्यू धोनी की कप्तानी में किया है और माही ने ही तीनों फॉर्मेट में उन्हें डेब्यू कैप सौंपी थी। शायद यही वजह है कि राहुल धोनी की बहुत इज्जत करते हैं।
Advertisement
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। लखनऊ की ओर से केएल राहुल और क्विंटन डि कॉक ने शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। वहीं क्विंटन डी कॉक ने 43 गेंदों पर 54 रनों की अद्धशतकीय पारी खेली। लखनऊ की टीम 8 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर पांचवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- 360 डिग्री सिक्स, DRS और 100 डेसीबल के शोर में माही-माही...IPL में सबकुछ बदला बस नहीं बदले तो धोनी - Republic Bharat