अपडेटेड 15 April 2025 at 20:41 IST

MS Dhoni: 'विकेट देखा, मार दिया...', 'नो लुक रन आउट' पर धोनी ने किया खुलासा तो मजेदार VIDEO हुआ वायरल

CSK की जीत के बाद चेन्नई कप्तान एमएस धोनी लखनऊ के कैप्टन ऋषभ पंत, मेंटॉर जहीर खान से बात करते नजर आए। इस दौरान पंत ने उनसे नो लुक रन आउट के बारे में सवाल किया।

Follow : Google News Icon  
Rishabh Pant, MS Dhoni
Rishabh Pant, MS Dhoni | Image: X/@IPL

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में 30वां मुकाबला एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को उसी के घर में 5 विकेट से हराया। सीएसके की जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि लखनऊ में धोनी की कप्तानी में चेन्नई की रूठी हुई किस्मत ने एक बार फिर से मुस्कुराना शुरु कर दिया है।

मैच के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी लखनऊ के कैप्टन ऋषभ पंत, मेंटॉर जहीर खान से बात करते नजर आए। इस दौरान पंत ने उनसे नो लुक रन आउट के बारे में सवाल किया। अब सोच रहे होंगे कि ये नो लुक रन आउट क्या है? नो लुक सिक्स के बारे में तो सुना है पर नो लकु रन आउट का नाम पहली पार सुनने में आ रहा है। तो आइए आपको बताते हैं क्या है ये नो लुक सिक्स?

क्या है नो लुक रन आउट?

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी के दौरान धोनी ने एक नो लुक रन आउट किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मथिशा पाथिराना ने अब्दुल समद के सामने वाइड गेंद फेंकी। गेंद को वाइड देखकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े LSG के कप्तान ऋषभ पंत आधी दूरी तक दौड़ चुके थे, ऐसे में समद का सिंगल लेना उनके लिए मजबूरी बन गया था।

धोनी का नो लुक रन आउट हो रहा वायरल

पथिराना की वाइड गेंद को धोनी ने स्टंप के पीछे से पकड़ा और तुरंत ही अंडरआर्म थ्रो मार दिया। धोनी का ये थ्रो नॉन स्ट्राइक एंड के स्टंप पर सीधा जा लगा। धोनी ने बिना देखे, बिना निशाना साधे ये थ्रो किया था जिसकी वजह से इस रन आउट को 'नो लुक रन आउट' कहा जा रहा है। अब्दुल समद का ये रन आुट देखकर सभी फैंस हैरान रह गए और बल्लेबाज को निराश होकर पवेलियन रवाना होना पड़ा।

Advertisement

मैच के बाद ऋषभ पंत खुद को धोनी के इस रन आउट के बारे में सवाल करने से रोक नहीं पाए। वे धोनी से सवाल करते हैं तो CSK कैप्टन अपने कूल अंदाज में कहते हैं 'विकेट देखा, मार दिया... लगी तो ठीक है।' लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में LSG मेंटर जहीर खान भी धोनी की नकल करते नजर आए। जहीर खान धोनी के अंडरआर्म थ्रो के एक्शन की नकल करते दिखे। सोशल मीडिया पर धोनी, जहीर और पंत के बीच का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें- DRS मतलब धोनी रिव्यू सिस्टम... निकोलस पूरन से डर रही थी चेन्नई तभी Dhoni ने किया कुछ ऐसा, CSK फैंस का दिल खुशी से झूमा

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 15 April 2025 at 20:41 IST