अपडेटेड 10 April 2025 at 18:43 IST
MS Dhoni CSK Captain: एमएस धोनी के फैंस की खिलीं बांछें, संन्यास की अटकलों के बीच थाला बन गए चेन्नई के कप्तान
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सीएसके की कप्तानी एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी करते नजर आएंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सीएसके की कप्तानी एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी करते नजर आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा क्या हो गया जो सीजन के बीच मे चेन्नई सुपर किंग्स को अपना कप्तान बदलना पड़ गया।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण पूरे आईपीएल के 18वें सीजन से ही बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ की जगह फ्रेंचाइजी ने धोनी को कप्तानी सौंप दी है। इसकी सूचना चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।
गायकवाड़ किस वजह से हुए बाहर?
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच फन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की सूचना दी कि ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में चोट के कारण उन्हें आईपीएल 2025 के पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंद से गायकवाड़ चोटिल हुए थे। गायकवाड़ की कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर पाया गया है। जिसके वजह से अब बचे हुए सीजन में एमएस धोनी सीएसके की कमान संभालते दिखेंगे।
चेपॉक में धोनी करेंगे कप्तानी
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच शुक्रवार, 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में सीएसके फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या हो सकती है कि वे चेन्नई के होम ग्राउंड पर धोनी को कप्तानी करते देखेंगे। टॉस के वक्त धोनी आएंगे, जिसके लिए सीएसके फैंस की आंखे पिछले एक साल से तरस गई हैं।
Advertisement
धोनी के हाथों में होगी CSK की किस्मत
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैचों में से लगातार 4 मुकाबले गंवा दिए हैं, सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है। जिसकी वजह से 2 पॉइंट्स के साथ सीएसके पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर हैं। ऐसे में अब देखना ये हैं कि क्या धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स वापस से पॉइंट टेबल और आईपीएल में वापसी कर पाते हैं या नहीं। आपको याद होगा ठीक कुछ ऐसा ही नजारा आईपीएल 2022 में भी देखने को मिला था। जब रवींद्र जडेजा सीएसके के कप्तान बने थे लेकिन लगातार हार के बाद उन्हें हटाकर फिर धोनी के हाथों में फ्रेंचाइजी ने कप्तानी की बागडोर दे दी थी। फिर सीएसके 2023 में 5वीं बार आईपीएल विजेता बनी थी।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 18:23 IST