IPL 2026: 'कैप्टन कूल' की इंजरी पर सामने आया लेटेस्ट अपडेट, जानें IPL 2026 में कितने मैच मिस करेंगे MS Dhoni?

IPL 2026: कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 'थाला' धोनी IPL 2026 के पहले दो हफ्तों के मैच मिस करेंगे। टीम ने उनकी जल्द रिकवरी की कामना भी की है। आइए जानते हैं वो कितने मैच मिस कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni Out Of IPL 2026 For Two Weeks IPL 2026
दो हफ्ते के लिए IPL 2026 से बाहर हुए MS Dhoni | Image: X/ChennaiIPL

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा था। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले 2 हफ्ते तक IPL से बाहर हो गए हैं। बताया गया कि वो पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। 

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से एक बड़े और आकर्षण खिलाड़ी रहे हैं, हालांकि, पिछले कुछ आईपीएल सीजन में टीम के लिए धोनी का योगदान बहुत कम ही रहा है। इस बीच धोनी को लेकर खबर आई है कि वो अप्रैल के आखिरी सप्तह में मैदान में वापसी कर सकते हैं।

धोनी कब मैदान में वापसी करेंगे?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की चोट को लेकर नई रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है कि 'कप्तान कूल' अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अगर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में वापसी करते हैं, तो कम से कम छह मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।

RR से 30 अप्रैल को मैच

अगर बात करें चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच कब है, तो CSK अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 30 अप्रैल को गुवाहाटी में खेलने वाली है। वहीं, दूसरा मैच 5 अप्रैल को पंजाब, 11 अप्रैल को दिल्ली और 14 अप्रैल को कोलकाता से है। धोनी के बारे में टीम के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी पहले मैच के लिए टीम के साथ यात्रा पर नहीं गए हैं और फिलहाल आराम कर रहे हैं।

Advertisement

घुटने की समस्या से परेशान धोनी 

धोनी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। CSK की ऑफिशियल X हैंडल से जारी स्टेटमेंट में साफ लिखा कि '"एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से उनके टाटा आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मैच छूटने की संभावना है। जल्द स्वस्थ हो जाओ, थाला!"

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल

  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी
  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी
  • 3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई
  • 5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु
  • 11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई
  • 14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई
  • 18 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद
  • 23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई
  • 26 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद
  • 2 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई
  • 5 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली
  • 10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई
  • 15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ
  • 18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई
  • 21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, चेन्नई

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले हार्दिक का धमाका! खुद ली चमचमाती फरारी और अब गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की करोड़ों की कार, देखें तस्वीरें
 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड