IPL 2026 से पहले हार्दिक का धमाका! खुद ली चमचमाती फरारी और अब गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की करोड़ों की कार, देखें तस्वीरें
Hardik Pandya: हार्दिक पाण्ड्य अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा के केंद्र में बने रहते हैं। हार्दिक कभी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों, कारों और फैशन सेंस के चलते चर्चा में बने रहते हैं। हार्दिक कभी अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्य अक्सर लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों, कारों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हार्दिक पर्सनल लाइफ में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर भी अमूमन चर्चा में बने रहते हैं।
इस बीच आईपीएल से पहले हार्दिक पाण्ड्य अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, हार्दिक ने अपनी लव लेडी माहिका शर्मा को Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हार्दिक का यह खास तोहफा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की महंगी कार
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि हार्दिक ने अपनी लव लेडी माहिका शर्मा को Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गाड़ी देश की सबसे शानदार एमपीवी गाड़ियों में से एक मानी जाती है।
करीब 12 करोड़ की फेरारी खरीदी थी
एक तरफ हार्दिक ने अपनी लव लेडी माहिका शर्मा को Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है, तो दूसरी तरफ कुछ दिन पहले ही हार्दिक ने अपने लिए करीब 12 करोड़ की फेरारी कार भी खरीदी थी। कुछ दिन पहले ही हार्दिक फरारी में अपनी ग्रलफ्रेंड माहिका के साथ घूमते नजर आए थे। इसके अलावा, कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे को एक महंगी कार गिफ्ट की थी।
Advertisement
हार्दिक के पास कई लग्जरी कारें
हार्दिक पाण्ड्य गाड़ियों का खूब शौक रखते हैं। उनके पर पहले से ही कई महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक के पास रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls‑Royce Phantom), लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ (Lamborghini Huracán EVO), लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus), मर्सिडीज-एएमजी जी63 (Mercedes‑AMG G63), रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) जैसी कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: MI बनाम KKR मैच में बनेंगे 250 रन? वानखेड़े पिच का पिछला रिकॉर्ड कर देगा आपको हैरान