मिचेल स्टार्क को नानी याद दिला देगा BCCI... जानिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को IPL छोड़ने की कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी?
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मिचेल स्टार्क दिल्ली टीम का अहम हिस्सा थे लेकिन बचे हुए मैचों से उनकी वापसी न होने से बीसीसीआई सख्त एक्शन ले सकता है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Mitchell Starc, IPL 2025: शनिवार, 17 मई को आईपीएल 2025 का बचा हुआ सीजन शुरू हो गया है। आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। आईपीएल सस्पेंशन के चलते कुछ विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे जिसमें से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे उन्होंने वापस आने से मना कर दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मिचेल स्टार्क दिल्ली टीम का अहम हिस्सा थे लेकिन बचे हुए मैचों से उनकी वापसी न होने से बीसीसीआई सख्त एक्शन ले सकता है।
मिचेल स्टार्क नहीं लौटेंगे भारत
स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा था। ऐसे में ये माना जा रहा है बचे हुए टूर्नामेंट के लिए स्टार्क की वापसी न होने से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में बीसीसीआई उनके ऑक्शन फीस में से कटौती कर सकती है। जिसके लिए कंगारू गेंदबाज तैयार बताए जा रहे हैं।
मिचेल स्टर्क को लग सकता है झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 के बचे टूर्नामेंट के लिए वापस लौटने से मना कर दिया है। जिसके लिए उन्हें लगभग 3 करोड़ की पेनल्टी लग सकती है। ये रकम उनकी ऑक्शन फीस में से काटी जाएगी। आईपीएल के 18वें सीजन में मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन की बात करें तो वो दिल्ली के लिए 11 मैचों में 10.16 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट ले चुके हैं।
Advertisement
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हाल
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 11 मुकाबले खेल लिए हैं। जिसमें से 6 मैचों में जीत के साथ दिल्ली 13 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर पांचवें स्थान पर है। अब दिल्ली 18 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलती नजर आएगी।