IPL 2025 में MI नहीं इस टीम से खेलेंगे रोहित शर्मा, इंग्लैंड के दिग्गज कप्तान ने की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। माइकल वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा IPL 2025 में CSK के लिए खेल सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rohit Sharma: आईपीएल 2024 से पहले जब मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनकर हार्दिक पांड्या को दे दी तो उस वक्त फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। मुंबई इंडियंस के फैंस ने मुंबई इंडियंस को और हार्दिक पांड्या को ट्रोल करना शुरु कर दिया।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। माइकल वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा अगले सीजन यानी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने की भविष्यवाणी
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले एमएस धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी है। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस रिलीज कर देगी। वॉन को लगता है कि सीएसके रोहित की संभावित टीम हो सकती है। वॉन ने एक पॉडकास्ट पर कहा, 'क्या वह (रोहित शर्मा) चेन्नई जाएंगे? धोनी को रिप्लेस करेंगे? गायकवाड़ इस साल कप्तानी कर रहे हैं और हो सकता है कि अगले साल रोहित के लिए सिर्फ इस पद पर हों। मैं उन्हें चेन्नई में देखता हूं।'
फैंस की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तब से टीम विवादों में घिरी हुई है। एमआई जिस मैदान पर मैच खेलने जा रही है उस मैदान पर नए कप्तान की आलोचना हो रही है। यहां तक कि मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े पर भी हार्दिक पांड्या के खिलाफ फैंस ने हूटिंग की। वहीं आईपीएल शुरू होने से पहले खबरें यह भी आई कि दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा के लिए एमआई को अप्रोच किया था। अब अगले साल जब रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में उतरेंगे तो कई टीमें उन पर दांव लगाएगी।
Advertisement
रोहित शर्मा अगले आईपीएल में सीएसके के लिए खेल सकते हैं
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के इस बयान पर पोडकास्ट के होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह दिल तोड़ने जैसा होगा। एमआई फैंस के लिए, यह भयानक होगा। मुझे उनके (सनराइजर्स) हैदराबाद जाने पर कोई आपत्ति नहीं होगी; वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले, इसलिए यह रोमांटिक होगा।"
वॉन ने इस जवाब पर हंसते हुए पूछा कि क्या रोहित की आलोचना की जाएगी। जब दृढ़ता से 'नहीं' में उत्तर दिया गया, तो इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "फिर, वह चेन्नई के लिए खेलेगा।"