नाम ही काफी है आग लगाने को! धोनी के एंट्री पर स्टेडियम में ऐसी उठी गूंज, टूटे अबतक के सारे रिकॉर्ड
धोनी ने IPL 2024 में फिर से सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। धोनी ने सिर्फ दो मैचों में बल्लेबाजी की है लेकिन रिकॉर्ड्स के मामले में सारे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni: वो लेजेंड, वो आइकॉन, वो मसीहा, वो हर दिल की जान है। थकी हुई आंखों का सुकुन है, एक फितूर-एक जुनून है और नाम है महेंद्र सिंह धोनी। धोनी के लिए ये सिर्फ बातें नही है बल्कि हर फैन की भावनाएं हैं।
धोनी ने आईपीएल 2024 में एक बार फिर आईपीएल के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। धोनी ने अभी तक सिर्फ दो मुकाबलों में बल्लेबाजी की है लेकिन रिकॉर्ड्स के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
धोनी ने तोड़े आईपीएल के सारे रिकॉर्ड्स
चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी। ऐसा धोनी ने शायद इसलिए भी किया क्योंकि ये शायद से धोनी का आखिरी आईपीएल हो। धोनी ने भले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी लेकिन उनके फैंस का उनके लिए प्यार कम नही हुआ। धोनी की एक ढलक मिलने पर फैंस इस कदर पागल हो जाते हैं कि वे अपने शोर से आईपीएल के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देते हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में बल्लेबाजी तो नही की थी लेकिन मैच के पहले जब उन्होंने चेपॉक स्टेडियम में अपना पहला कदम रखा तो उन्होंने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। धोनी के चेपॉक स्टेडियम में आते ही फैंस ने उनके लिए इतनी तेज धोनी-धोनी के नारे लगाने शुरु किए की आईपीएल के इतिहास में शोर के सारे रिकॉर्ड टूट गए।
Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके हार गई थी मैच
रिकॉर्ड के अनुसार, धोनी के आरसीबी के खिलाफ टॉस से पहले मैदान पर आते ही फैंस ने इतना शोर मचाया कि शोर 130 डेसीबल तक पहुंच गया। इसके बाद धोनी जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे और मुकेश कुमार की गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा तो स्टेडियम का शोर 128 डिसीबल रिकॉर्ड किया गया।
धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। इस मुकाबले में धोनी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। चेन्नई सुपर किंगस भले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वो मुकाबला हार गई हो पर धोनी के फैंस के लिए उस मुकाबले में जीत से बढ़कर धोनी की शानदार पारी थी।