अपडेटेड 17 April 2025 at 23:41 IST

MI vs SRH: तिलक वर्मा के विजयी चौके ने दिलाई मुंबई इंडियंस को जीत, सनराइजर्स हैदराबाद 4 विकेट से हारा

IPL 2025 का 33वां मुकाबला गुरुवार, 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

Follow : Google News Icon  
MI vs SRH Mumbai indians Beat Sunrisers hyderabad by 4 wickets
MI vs SRH Mumbai indians Beat Sunrisers hyderabad by 4 wickets | Image: BCCI

MI vs SRH: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 33वां मुकाबला गुरुवार, 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की। मैच में तिलक वर्मा ने चौका लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस की ओर से विल जैक्स ने इस मैच में 14 रन देकर 2 विकेट झटके और साथ ही 26 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर 6 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंकों के सात पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है। पिछले दो मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करने के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के अंदर एक बार फिर से पुराना जोश देखने को मिल रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। सनराइजर्स की ओर से सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। अभिषेक 40 रन बनाकर आउट हुए। SRH की ओर से अभिषेक शर्मा 40, ट्रेविस हेड 28, ईशान किशन 2, नीतीश रेड्डी 19, हेनरिक क्लासेन 37 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान पैट कमिंस 8 रन बानकर नाबाद रहे तो वहीं दूसरी ओर अनिकेत वर्मा ने नाबाद 18 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से विल जैक्स ने दो विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली।  

Advertisement

मुंबई इंडियंस की पारी का हाल

163 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जब वे 26 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। रोहित ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन विल जैक्स के बल्ले से आए। विल जैक्स ने 36 रनों की पारी खेली। 

मुंबई इंडियंस की ओर से रयान रिकल्टन 31, रोहित शर्मा 26, विल जैक्स 36, सूर्यकुमार यादव 26, हार्दिक पांड्या 21, नमन धीर 0 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा नाबाद 21 रन बनाकर आउट हुए और सैंटनर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम किया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने 3 विकेट, ईशान मलिंगा ने 2 और हर्षल पटेल ने एक विकेट हासिल किए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- MI vs SRH: ड्रेसिंग रूम चला गया था बल्लेबाज, अंपायर ने बुलाया, गेंदबाज की पैर वाली No Ball नहीं, ये थी वजह; जानें नियम

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 April 2025 at 23:23 IST