अपडेटेड 31 March 2025 at 22:50 IST
MI vs KKR: रिकल्टन और अश्विनी कुमार के तूफान में उड़ा कोलकाता, मुंबई इंडियंस 8 विकेट से जीता, मिली सीजन की पहली जीत
आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत हुई। जिसमें मुंबी इंडियंस ने 8 विकेट से जीत हासिल कर सीजन की पहली जीत हासिल की।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत हुई। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत हासिल कर सीजन की पहली जीत हासिल की। मुंबई को इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने हराया था। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने 4 विकेट और रयान रिकेल्टन ने नाबादज 62 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के हीरो अश्विनी कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की ओर से पहला विकेट ट्रेंट बोल्ट ने चटकाया। बोल्ट ने केकेआर ऑलराउंडर सुनील नरेन को क्लीन बोल्ड किया और बिना खाता खोले पवेलियन रवाना किया। मुंबई की ओर से आईपीएल डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बेहद खराब शुरुआत
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कोलकाता ने 2 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। केकेआर की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 1 रन, सुनील नरेन 0, कप्तान रहाणे 11, अंगकृष रघुवंशी 26 रन, वेंकेटेश अय्यर 3 रन, रिंकू सिंह 17 रन, मनीष पांडे 19, आंद्रे रसेल 5, रमनदीप सिंह 22, हर्षित राणा 4 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार ने 4, दीपक चाहर ने 2 और ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट चटकाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी 16.2 ओवर में सिमट गई। कोलकाता ने मुंबई के सामने 117 रनों का छोटा लक्ष्य रखा। जिसे मुंबई ने 2 विकेट गंवाकर 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
Advertisement
मुंबई को मिली 18वें आईपीएल सीजन की पहली जीत
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स 17 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रयान रिकेल्टन ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली और सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद 27 रन बनाए। मुंबई ने 8 विकेट से ये मैच अपने नाम किया। ये मुंबई इंडियंस की इस सीजन की पहली जीत है।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 31 March 2025 at 22:33 IST