सनातनी रंग में रंगे हार्दिक पांडया का शानदार आगाज, पहले जीता टॉस अब लगातार हार का सामना कर रही मुंबई को दिलाएंगे पहली जीत?
केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या सनातनी रंग में रंगे नजर आए।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025, MI vs KKR: आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के वक्त मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या सनातनी रंग में रंगे नजर आए।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। मुंबई इंडियंस ने लगातार बैक टू बैक हार का सामना ही किया है। ऐसे में मुंबई के लिए आज के मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या का सनातनी अवतार देख फैंस काफी खुश हुए।
सनातनी रूप में नजर आए हार्दिक पांड्या
दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जब टॉस के लिए आए तो उनके माथे पर लाल रंग का तिलक लगा हुआ था। पांड्या के माथे पर तिलक देख फैंस काफी खुश नजर आए। पांड्या का सनातनी अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि, चैत्र नवरात्रि भी कल से यानी 30 मार्च से शुरु हुई है।
क्या मुंबई को मिलेगी जीत?
पांड्या के माथे पर तिलक देखकर ऐसा लग रहा है मानों वे मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर कोलकाता के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज के मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस जीत हासिल कर पाती है या नहीं। मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं विल जैक्स की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
Advertisement
मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11-
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर