शर्मा ही नहीं वर्मा जी भी दिलदार, तिलक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में यूं जीता फैंस का दिल; VIDEO
मुंबई इंडियंस के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL मैच में रन तो बनाए ही, लेकिन एक शानदार अंदाज से फैंस का दिल जीता।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व और भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को यारों का यारों कहा जाता है। फैंस को लेकर रोहित (Rohit) का व्यवहार हमेशा दिल छूता है, चाहे वो मैदान पर हो या मैदान के बाहर, लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ शर्मा (Sharma) ही नहीं, बल्कि वर्मा भी बहुत दिलदार हैं।
हम बात करे रहे हैं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के धांसू बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) की, जो मौजूदा IPL सीजन में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तिलक (Tilak) के बल्ले से लगभगर हर मैच में आतिशी पारियां आ रही हैं और ऐसी ही एक धुआंधार पारी उन्होंने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में हुए इस मैच में बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक ने 18 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 34 रन पर नाबाद 34 रन बनाए, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 192 रन का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही। तिलक ने इस प्रदर्शन से तो वाहवाही बटोरी ही, लेकिन मुकाबले के बाद उन्होंने अपने शानदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।
दरअसल तिलक वर्मा ने मैच के बाद पंजाब किंग्स की दो युवा फैंस को अपने ग्लव्स दिए। तिलक ने ड्रेसिंग रूम से बाहर आकर पहले फ्लोर से ही इन दोनों फैंस के पास अपने गलव्स फेंके, जिसे पाकर वो बहुत खुश नजर आईं।मुंबई इंडियंस की ओर से ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा-
पहले 18 गेंदों पर नाबाद 34 रन, फिर एक महत्वपूर्ण कैच और फिर ये। दो उभरते क्रिकेटरों को अपने सपनों पर विश्वास करने का कारण दिया।
21 साल के तिलक वर्मा IPL के मौजूदा सीजन में बेहतरीन फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 154.07 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ 208 रन बनाए हैं। बता दें कि तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन के साथ बहुत कम समय में काफी नाम कमाया है। वो भारत के लिए भी खेल चुके हैं। कम समय में ही उनका अच्छा खासा फैन बेस बन गया है और वो लगातार अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं।