IPL 2024: सबकी वाट लगा रहा था IPS अफसर का बेटा, बुमराह ने आकर निकाल दी हवा; आप भी देख लें

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPS अफसर का बेटा गदर मचा रहा था और सबकी वाट लगा रहा था, लेकिन बुमराह के सामने वो फुस्स हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jasprit Bumrah Gave Wicket of Punjab Kings Hitter Shashank Singh
जसप्रीत बुमराह और शशांक सिंह | Image: IPL

IPL 2024: प्रीति जिंटा (Priety Zinta) के सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने एक बार फिर IPL के मौजूदा सीजन में रोमांचक मुकाबला खेला है। पंजाब (Punjab) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ गुरुवार को अपने होम ग्राउंड पर शानदार मैच खेला, जिसमें IPS अफसर के बेटे ने सबकी वाट लगा दी, लेकिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आकर उसकी हवा निकाल दी।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंंडियंस (Mumbai Indians) के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में गुरुवार को हाई स्कोरिंग मैच खेला गया, जो आखिरी ओवर तक गया, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हार मिली। पंजाब ने बेशक ये मुकाबला गंवा दिया, लेकिन उसके एक खिलाड़ी और IPS अधिकारी के बेटे ने मुंबई के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और उनकी वाट लगा डाली, लेकिन जैसे ही बुमराह सामने आए, वो फुस्स हो गए। कौन है ये खिलाड़ी आइए बताते हैं। 

शशांक की बुमराह के सामने नहीं चली

दरअसल पंजाब किंग्स के पावर हिटर शशांक सिंह (Shashank Singh) ने एक बार फिर बल्ले के साथ गदर मचाया। IPS अफसर शैलेश सिंह के बेटे शशांक ने बल्ले के साथ फिर तूफानी पारी खेली। बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 192 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। वही हुआ, जो पिछले कुछ मैचों में होता आया है। पंजाब का टॉप ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुआ। पंजाब ने चेहरे बदले, लेकिन नतीजे नहीं बदले। पंजाब की हालत इतना खस्ता थी कि उसने 77 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एक बार फिर शशांक ने आशुतोष शर्मा के साथ मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शशांक ने मुंबई के लगभग हर बल्लेबाज की पिटाई की, लेकिन बुमराह के सामने उनकी एक नहीं चली।

Advertisement

अर्धशतक से चूके शशांक सिंह

32 वर्षीय शशांक सिंह विस्फोटक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने 25 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 41 रन बना लिए थे। कोई भी गेंदबाज उन्हें नहीं रोक पा रहा था, लेकिन बुमराह ने आते ही शशांक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए शशांक को 41 के उनके व्यक्तिगत स्कोर पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। बता दें कि बुमराह इस IPL सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं शशांक का बल्ला भी जमकर हल्ला कर रहा है। 

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने IPL 2024 में अब तक खेले 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 5.96 की रही है, जो बहुत शानदार है। बुमराह ने एक मैच में 5 विकेट भी लिए थे। वहीं शशांक ने 7 मैचों में 179.81 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 187 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में देखने जा रहे हैं IPL मैच तो आपको उठाना पड़ सकता है ये नुकसान- वॉर्निंग जारी

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड