केएल राहुल के T20 World Cup स्क्वॉड से बाहर होने पर बवाल, IPL टीम LSG ने लिखा- वो हमारे नंबर 1

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने से चूक गए हैं। इसको लेकर उनकी IPL फ्रेंचाइजी LSG ने एक पोस्ट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
KL Rahul Talking About His Captaincy
अपनी कप्तानी को लेकर बोले केएल राहुल | Image: IPL

T20 World Cup 2024: आगामी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC की डेडलाइन से एक दिन पहले मंगलवार को ही टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली इस टीम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 

BCCI की ओर से 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) का नाम नहीं है। पिछले कुछ दिनों से जिस पर सबसे ज्यादा चर्चा थी, आखिर वही हुआ। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तो टीम में मौजूद हैं ही, लेकिन नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने केएल राहुल (KL Rahul) की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर तवज्जो दी है। राहुल के T20 स्क्वॉड से बाहर होने पर बवाल हो रहा है। उनकी IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टीम इंडिया (Team India) के ऐलान के बाद एक पोस्ट किया है, जो अपने आप में बहुत कुछ बयान करता है। 

LSG ने इस पोस्ट में केएल राहुल की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-

डे जीरो से हमारे नंबर-1। 

दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस पोस्ट के साथ ये साफ जाहिर कर दिया है कि बेशक उन्हें भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिली हो, लेकिन वो उनके लिए नंबर-1 थे और नंबर-1 रहेंगे। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का इस IPL सीजन में अच्छा प्रदर्शन रहा है। LSG ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीते हैं और 4 हारे हैं। वो इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। 

Advertisement

बता दें कि केएल राहुल 2022 T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन इस बार वो टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: KKR को बड़ा झटका, इनफॉर्म खिलाड़ी पर हुआ सख्त एक्शन; BCCI ने लगाया बैन

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड