IPL 2024: KKR को बड़ा झटका, इनफॉर्म खिलाड़ी पर हुआ सख्त एक्शन; BCCI ने लगाया बैन

कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद एक बड़ा झटका लगा है। KKR के एक इनफॉर्म खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन हुआ है। उस पर बैन लग गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IPL Franchise KKR
KKR के एक इनफॉर्म खिलाड़ी पर हुई कार्रवाई | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। गौतम गंभीर की मेंटॉरशिप वाली इस IPL टीम के एक इनफॉर्म खिलाड़ी पर गाज गिरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने KKR के इस प्लेयर पर सख्त एक्शन लिया है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स का ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि शानदार फॉर्म में चल रहे हर्षित राणा हैं। इस युवा तेज गेंदबाज के खिलाफ BCCI ने बड़ी कार्रवाई की है और उन पर बैन लगा दिया है। हर्षित राणा से ऐसी क्या गलती हुई है कि उन पर गाज गिरी है, आइए आपको पूरे मामले के बारे में बताते हैं। 

आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई

22 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के खिलाफ ये कार्रवाई IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए हुई है। हर्षित राणा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान IPL की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं उन पर एक मैच का बैन भी लगा है। 

Advertisement

राणा ने किए मैच के दौरान किए गलत इशारे

राणा को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो गलत भाषा या गलत इशारों का इस्तेमाल करने से संबंधित है। इसे अपमानजनक या किसी अन्य खिलाड़ी को उकसाने के तौर पर भी देख जा सकता है। बता दें कि हर्षित राणा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में 2 विकेट लिए थे। उनका पहला शिकार अभिषेक पोरेल थे, जो स्कूप शॉट लगाते हुए बोल्ड हो गए थे। अपने जश्न के दौरान राणा ने पोरेल को डगआउट की ओर जाने का इशारा किया, जिसे एक तरह से IPL की आचार संहिता का उल्लंघन है, हालांकि IPL की प्रेस रिलीज में इस वाक्या का जिक्र नहीं किया गया है। 

Advertisement

बता दें कि KKR ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 6 जीते हैं। कोलकाता 12 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और उसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बहुत ज्यादा चांस हैं। 

ये भी पढ़ें- T20 WC: टीम इंडिया के ऐलान होते ही उठे सवाल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 6 बाहर क्यों? पठान की दो टूक

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड