T20 WC: टीम इंडिया के ऐलान होते ही उठे सवाल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 6 बाहर क्यों? पठान की दो टूक

T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के सेलेक्शन न होने पर इरफान पठान ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक पोस्ट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Irfan Pathan Questions on Team India Selection For T20 World Cup
इरफान पठान ने T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठाए | Image: X/AP

T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन के बीच T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान हो गया है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए चुनी गई भारतीय टीम (Indian Team) में बड़ा उलेटफेर देखने को मिला है। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम में केएल राहुल (KL Rahul) और श्रेयस अय्यर (Shreyas) जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। कई और ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका सेलेक्शन न होने पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी एक खिलाड़ी के समर्थन में बोलते हुए टीम सेलेक्शन पर उंगली उठाई है। पठान ने बड़ी बात बोल दी है। 

बिश्नोई के समर्थन में उतरे इरफान

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के समर्थन में टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। पठान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ICC रैंकिंग का हवाला देते हुए बड़ी बात कही है। 

Advertisement

IPL में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने कहा- 

अगर मैं T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में छठे स्थान पर हूं, लेकिन विश्व कप लाइनअप में नहीं, तो इसे निगलना मुश्किल है। 

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेल रहे भारतीय युवा स्पिनर रवि बिश्नोई T20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में टॉप-10 में हैं। वो छठे स्थान पर हैं और इरफान ने इसी का जिक्र करते हुए उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम में न चुने जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। बिश्नोई के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 24 T20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 36 लिए हैं। उनकी इकोनॉमी भी 7.51 की है। बिश्नोई हालांकि मौजूदा IPL सीजन में इतने कारगर नजर नहीं आए हैं। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी भी 9 के करीब रही है। ऐसे में उन्हें न तो मेन टीम और न ही रिजर्व में शामिल किया गया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- T20 WC के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस IPL टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए; इसका एक भी नहीं

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड