Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 16:57 IST

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया में चुने गए इस IPL टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, किसी का एक भी नहीं

अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में एक IPL फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए हैं, जबकि किसी का एक भी नहीं है।

Reported by: DINESH BEDI
Team India Selection For T20 WC, Most Player of Which IPL Franchise
T20 वर्ल्ड कप के लिए इस IPL फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए | Image:BCCI
Advertisement

IPL 2024: IPL के मौजूदा सीजन के बीच क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान हो गया है। BCCI ने मंगलवार को नेशनल सेलेक्शन कमेटी के साथ अहम बैठक के बाद टीम इंडिया (Team India) का ऐलान किया है। 

BCCI की ओर से आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया है। वहीं 4 रिजर्व खिलाड़ी चुने गए हैं। रोहित (Rohit) की अगुवाई में चुनी गई इस भारतीय टीम में एक IPL फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के सेलेक्शन हुआ है, जबकि कुछ टीमें ऐसी हैं, जिनके एक भी प्लेयर को नहीं चुना गया है। 

Advertisement

T20 WC टीम में MI के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप से पहले IPL खेला जा रहा है। जाहिर है कि IPL के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सेलेक्शन किया गया है। BCCI की ओर से चुनी गई T20 वर्ल्ड कप टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के चुने गए हैं। रोहित समेत मुंबई से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। सभी फ्रेंचाइजियों के कुछ खिलाड़ी चुने गए हैं, लेकिन एक फ्रेंचाइजी ऐसी है, जिसका एक भी खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं है। 

SRH के एक भी खिलाड़ी का सेलेक्शन नहीं

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक भी खिलाड़ी का T20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्शन नहीं हुआ है। ये वो टीम है, जो इस IPL सीजन अब तक सबसे ज्यादा खतरनाक नजर आई है। SRH में भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल समद, टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। इतना ही नहीं इसमें कुछ खिलाड़ी तो SRH की रेगुलर प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे हैं और कईयों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है, लेकिन वो T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने में विफल रहे हैं।

Advertisement

बाकी IPL टीमों के कितने खिलाड़ी

Advertisement

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप टीम में रिजर्व को मिलाकर राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और आवेश खान का चयन हुआ है। वहीं दिल्ली के भी 4 खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और खलील अहमद मौजूद हैं। खलील हालांकि रिजर्व खिलाड़ी हैं। CSK से रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे, RCB से विराट कोहली और मोहम्मद सिराज, पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह, गुजरात टाइटंस से शुभमन गिल और कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह चुने गए हैं, हालांकि शुभमन और रिंकू दोनों 15 सदस्यीय टीम में नहीं हैं। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर सेलेक्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING: T20 वर्ल्ड कप को लेकर Team India में बड़ा उलटफेर, केएल राहुल टीम से OUT, पूरी लिस्ट

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 16:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo