IPL 2026: ‘हैदराबादी से बढ़िया है लखनवी बिरयानी’, LSG की जीत के बाद Zomato का पोस्ट वायरल, पोस्ट देख छूट जाएगी हंसी
SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस बीच जोमैटो ने लिखा, लखनवी बिरयानी हैदराबादी बिरयानी से बेहतर है।
- खेल समाचार
- 3 min read

SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ LSG ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद SRH पांचवें स्थान पर है। इस बीच जोमैटो का एक ट्विट खूब वायरल हो रहा है जिसमें लखनवी बिरयानी को हैदराबादी बिरयानी से बेहतर बताया गया है।
क्या है जोमैटो का ट्विट?
बता दें, हैदराबाद में लखनऊ सुपरजाएंट्स की जीत के बाद जोमैटो ने एक बेहतरीन ट्विट किया, जिसमें लिखा था कि ‘हैदराबादी बिरयानी से लखनवी बिरयानी ज्यादा बढ़िया है’, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
बाद में जोमैटो के पोस्ट पर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने मजे लेते हुए रिप्लाई किया और रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘…और एकदम परफेक्ट तरीके से पकाया गया है😋❤️’।
कैसा रहा मैच का हाल?
बात करें मैच की तो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आज के डबल हेडर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही और लेकिन हेनरिक क्लासेन (62) और नितीश कुमार रेड्डी (56) की शतकीय साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद 156 तक पहुंचने में कामयाब रही।
Advertisement
वहीं, विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट निकाला।
पंत ने खेली कप्तानी पारी
इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने एडन मार्करम के साथ 28 गेंदों में 37 रन जुटाए। मार्श महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए।
Advertisement
तीसरे विकेट के लिए आए कप्तान ऋषभ पंत मैच में अंत तक टिके रहे और शानदार 68 बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान हैदराबाद के खेमे से हर्ष दुबे ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 अपने नाम किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह।