SRH Vs LSG: संजीव गोयनका ने LIVE मैच में किया ये वाला 'टोटका'! अगली ही गेंद पर OUT हो गए ईशान किशन; गर्लफ्रेंड रह गईं भौचक्का- VIDEO

एक गेंद पहले ही उन्होंने एक कागज को आंखों से लगाकर चूमा था, मानो उस पर कोई मंत्र लिखा हो। विकेट गिरते ही वो खड़े होकर हाथ जोड़ भगवान का शुक्रिया अदा करने लगे।

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 SRH Vs LSG sanjiv goenka black magic live match stadium ishan kishan bold next ball Aditi Hundia video
SRH Vs LSG: संजीव गोयनका ने LIVE मैच में किया ये वाला 'टोटका'! अगली ही गेंद पर OUT हो गए ईशान किशन; गर्लफ्रेंड रह गईं भौचक्का- VIDEO | Image: X

IPL 2026 SRH Vs LSG: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हो रहा है। अपने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट में पहली बार उतरी SRH को शुरुआत में ही करारा झटका लगा। LSG के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पैवेलियन लौटा दिया, जिससे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

इस विकेट के बाद कैमरे LSG मालिक संजीव गोयनका पर स्विच हो गए, जो राहत की सांस लेते और पानी पीते नजर आए। लेकिन असली रोमांच चौथे ओवर तक चला। शमी ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ट्रेविस हेड को साफ बोल्ड कर SRH को झटका दिया। फिर चौथे ओवर में युवा तेजर्रर प्रिंस यादव ने कमाल दिखाया और ईशान किशन को शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर भेज दिया।

संजीव गोयनका का 'टोटका' वायरल!

ईशान किशन के आउट होते ही कैमरा फिर गोयनका पर फोकस कर गया। एक गेंद पहले ही उन्होंने एक कागज को आंखों से लगाकर चूमा था, मानो उस पर कोई मंत्र लिखा हो। विकेट गिरते ही वो खड़े होकर हाथ जोड़ भगवान का शुक्रिया अदा करने लगे। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, फैंस इसे 'मैजिक टोटका' बता रहे हैं।

Advertisement

ईशान की गर्लफ्रेंड का मायूस चेहरा

दूसरी तरफ, स्टेडियम में ईशान को चीयर करने पहुंची उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का चेहरा उतर गया। विकेट गिरते ही वो उदास नजर आईं, जबकि गोयनका जश्न मना रहे थे। दोनों के कंट्रास्ट रिएक्शन वीडियो वायरल हो चुके हैं।

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

इसे भी पढ़ें- रात में पीछे से आता और महिलाओं संग करता 'गंदी हरकत'...मुंबई से सीरियल मॉलेस्टर नसीर खान गिरफ्तार; हाई प्रोफाइल इलाके की युवतियां थीं टारगेट

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड