रात में पीछे से आता और महिलाओं संग करता 'गंदी हरकत'...मुंबई से सीरियल मॉलेस्टर नसीर खान गिरफ्तार; हाई प्रोफाइल इलाके की युवतियां थीं टारगेट

मुंबई में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीरियल मॉलेस्टर को गिरफ्तार किया है। महज 48 घंटे के भीतर बांगुर नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तेजी और सतर्कता का परिचय दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mumbai Serial molester arrested within 48 hours from film city in Goregaon high profile women target
रात में पीछे से आता और महिलाओं संग करता 'गंदी हरकत'...मुंबई से सिरियल मॉलेस्टर गिरफ्तार; सिर्फ हाई प्रोफाइल इलाके की युवतियां थीं टारगेट | Image: Pixabay

Mumbai Crime: मुंबई में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीरियल मॉलेस्टर को गिरफ्तार किया है। महज 48 घंटे के भीतर बांगुर नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तेजी और सतर्कता का परिचय दिया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मुख्तार नसीर खान के रूप में हुई है, जो फिल्म लाइन में काम करता है और गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी में रहता है।

आरोपी राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें करता था, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया था। पुलिस ने बताया कि मुख्तार नसीर खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगातार 48 घंटे तक 29 CCTV फुटेज खंगाले, जिसके बाद उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पीछे से आकर युवती से किया छेड़छाड़; ऐसे हुआ गिरफ्तार

मामला गोरेगांव पश्चिम स्थित बांगुर नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे एक युवती अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने अचानक पीछे से आकर उसके साथ छेड़छाड़ की और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। आखिरकार पुलिस ने 25 साल के आरोपी नासिर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। वह आरे कॉलोनी इलाके का रहने वाला है और फिल्मसिटी में काम करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की चार वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

हाई प्रोफाइल इलाके की महिलाओं को करता था टारगेट

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी हाईप्रोफाइल इलाकों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। वह सुनसान जगहों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर बाइक से फरार हो जाता था। 

इसे भी पढ़ें- VIDEO: मेटिंग के बाद जिंदा खा जाती है ये Female, फिर भी संबंध बनाने के लिए जान की बाजी लगाता है Male

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड