अपडेटेड 22 April 2025 at 23:14 IST

LSG vs DC: केएल राहुल और मुकेश कुमार ने निकाली लखनऊ के नवाबों की हेकड़ी, दिल्ली कैपिटल्स ने एलएसजी को 8 विकेट से हराया

LSG vs DC: आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया।

Follow : Google News Icon  
DC beat LSG
DC beat LSG | Image: BCCI

LSG vs DC: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। फिर केएल राहुल ने बल्लेबाजी में अर्द्धशतक लगाते हुए नाबाद 57 रनों की पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की हवा निकाल दी।

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल पर 12 अंको और +0.657 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 10 अंक और -0.05 नेट रनरेट के साथ 5वें स्थान पर है। आईपीएल 2025 में ये दूसरा मौका है जब दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी है।

एडेन मार्क्ररम ने लगाई फिफ्टी

बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एडेन मार्क्ररम ने 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्क्ररम ने 52, मिचेल मार्श 45, निकोलस पूरन 9, अब्दुल समद 2, आयुष बदोनी 36 और कप्तान ऋषभ पंत 0 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की ओर से डेविड मिलर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क और चमीरा को एक-एक सफलता हाथ लगी।

Advertisement

केएल राहुल ने खेली मैच जिताऊ पारी

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत काफी संभली रही। दिल्ली को पहला झटका करुण नायर के रूप में लगा। करुण 15 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरैल ने भी फिफ्टी लगाई। पोरैल 51 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने नाबाद 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्ता अक्षर पटेल 34 रन बनाकर नाबाद रहे और दिल्ली ने ये मैच 8 विकेट से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें- निकोलस पूरन के लिए फिर 'काल' बने मिचेल स्टार्क, गोली से भी तेज आई दिल्ली पेसर की ये गेंद; पलक झपकते ही उड़ाई गिल्लियां, VIDEO

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 22 April 2025 at 22:56 IST