निकोलस पूरन के लिए फिर 'काल' बने मिचेल स्टार्क, गोली से भी तेज आई दिल्ली पेसर की ये गेंद; पलक झपकते ही उड़ाई गिल्लियां, VIDEO

LSG vs DC, IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन को आउट करने के मिचेल स्टार्क ने डाली ऐसी गेंद कि पलक झपकते ही बिखर गई गिल्लियां।

Follow : Google News Icon  
Mitchell Starc make clean bold to nicolas Pooran in LSG vs DC video went viral
Mitchell Starc make clean bold to nicolas Pooran in LSG vs DC video went viral | Image: Instagram

LSG vs DC, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला मंगलवार, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से निकोलस पूरन के लिए 'काल' बनकर आए। स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ के नवाब भिगी बिल्ली बनते दिखे। निकोलस पूरन 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरी बार स्टार्क का शिकार बने पूरन 

लखनऊ के घातक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस सीजन में काफी धुआंधार फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन मिचेल स्टार्क ने एक बार से उनका शिकार कर ये बात साबित कर दी कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया के खतरनाक गेंदबाज में से एक माना जाता है। आईपीएल 2025 में ये दूसरा मौका है जब स्टार्क ने निकोलस पूरन का शिकार किया है। इससे पहले भी इस सीजन में जब दिल्ली और लखनऊ की टीमें आमने-सामने आईं थी तो स्टार्क ने पूरन को पवेलियन भेजा था।

आज के मुकाबले में जैसे ही निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने के लिए दिल्ली कप्तान अक्षर पटेल ने मिचेल स्टार्क को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उसी ओवर में स्टार्क ने पूरन को एक बार फिर बोल्ड कर दिया। स्टार्क ने पूरन को स्लो छोटी गेंद डाली, जिसपर वह पुल करना चाहते थे। लेकिन, गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेट में घुस गई। इस तरह पूरन 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कितने रन बनाए?

सोशल मीडिया पर स्टार्क की खतरनाक गेंदबाजी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एडेन मार्क्ररम ने 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली।

ये भी पढ़ें- पंत नहीं कर रहे कमाल फिर भी सबसे ज्यादा मालामाल, कमाई में रोहित-कोहली समते कई को पछाड़ा

Advertisement
Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड