अपडेटेड 15 April 2024 at 17:58 IST

'तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए किया क्या'; हर्षा भोगले पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, मामला CSK से जुड़ा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंटेटर हर्षा भोगले को फटकारते हुए कहा कि कहा आप लोगों को चेन्नई के लोगों को नीचा दिखाना में मजा आता है।

Follow : Google News Icon  
Harsha Bhogle slammed
Harsha Bhogle slammed | Image: BCCI/IPL

CSK vs MI Match: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंटेटर हर्षा भोगले को फटकार लगाते हुए कहा कि कहा कि आप लोगों को चेन्नई के लोगों को नीचा दिखाना में मजा आता है। हर्षा भोगले पर लक्ष्मण ने आगे वार करते हुए कहा कि मुझे तो ये समझ नही आता कि आपने इंडियन क्रिकेट के लिए किया क्या है?

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जिसमें सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी की चार गेंदों पर पहले तो तीन लगातार छक्के जड़े। उसके बाद से उन्होंने आखिरी गेंद पर सिंगल के जरिए 2 रन चुरा लिए।

हर्षा भोगले के ट्वीट से शुरु हुआ विवाद

चेन्नई सुपर किंग्स के 206 रन बनाने के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स के जरिए ट्वीट करते हुए कहा कि चेन्नई को जीत पक्की करने के लिए 20 और रन बनाने चाहिए क्योंकि सबको पता है चेन्नई के पास ज्यादा गेंदबाजी के विकल्प नही है और ओस आने वाली है। ऐसे में चेन्नई को 20 रनों की और जरुरत होगी।

हर्षा भोगले के ट्वीट के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन की उनके साथ एक्स पर जंग शुरु हो गई। उन्होंने भोगले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि, "आप लोग चेन्नई के लोगों को नीचा दिखाना पसंद करते हैं, आपने मेरे साथ ऐसा किया है लेकिन सीएसके के साथ नहीं। मुंबई के शैतान। मुझे तो इस बात की हैरानी होती है कि आपका इंडियन क्रिकेट में कितना योगदान है?" आपको बता दें कि हर्षा भोगले खुद साउथ इंडिया यानी दक्षिण भारत से हैं। उनका पालन-पोषण हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ है।

Advertisement

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ट्वीट किया डिलीट 

बाद में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अपने दो ट्वीट्स में से एक को डिलीट कर दिया। नीचे शिवरामकृष्णन की टिप्पणी का स्क्रीनशॉट है जिसे उन्होंने हटा दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मुकाबला 

यह पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों की आलोचना करके विवाद खड़ा किया है। उन्होंने इससे पहले भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान भी आर अश्विन पर निशाना साधा था। बात करें मुंबई इंडियंस और चेन्नी सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले की तो चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेलकर हर फैन का दिल जीत लिया। लेकिन रोहित की ये पारी धोनी के तीन छक्कों के आगे फेल हो गई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- धोनी ने जड़ा सिक्स तो कुर्सी से उछल पड़ीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया,करीना ने तो आंखों से बहुत कुछ कह दिया - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 15 April 2024 at 17:51 IST