धोनी ने जड़ा सिक्स तो कुर्सी से उछल पड़ीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया,करीना ने तो आंखों से बहुत कुछ कह दिया

CSK vs MI: MS Dhoni ने जब लगातार तीन छक्के लगाए उस वक्त वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया खुशी से अपनी कुर्सी से उछल पड़ी।

Neha Dhupia Reaction on MS Dhoni Six
Neha Dhupia Reaction on MS Dhoni Six | Image: IPLT20.com/ Instagram/ NehaDhupia

Neha Dhupia, CKS vs MI: आईपीएल 2024 में सुपर संडे के दिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में सीएसके ने 20 रनों से जीत हासिल की। एक तरह से कह सकते हैं कि एमएस धोनी ने जो 20 रन बनाए थे उतने ही अंतर से मुंबई इंडियंस को हार मिली।

एमएस धोनी मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे और उन्हीं आखिरी की चार गेंदों पर धोनी ने पहले तो लगातार तीन छक्के जड़े। उसके बाद से उन्होंने आखिरी गेंद पर दो रन लिए। धोनी ने जब लगातार तीन छक्के लगाए उस वक्त वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया खुशी से अपनी कुर्सी से उछल पड़ी। उनके साथ बैठी बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर ने अपनी आंखों के इशारों में बहुत कुछ कह दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने लगाए लगातार 3 छक्के

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जब एमएस धोनी मैदान पर उतरे तो सारे फैंस की दिल की धड़कनें थम सी गई। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने धोनी के लिए धोनी-धोनी के नारे लगाने शुरु कर दिए। धोनी ने आते ही पहली गेंद पर छ्क्का जड़ा। धोनी ने तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके साथ उनके हस्बैंड अंगद बेदी, बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस करीना कपूर दिखाई पड़ रही है।

नेहा धूपिया ने मनाया जश्न, करीना कपूर मेकअम में बिजी

नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वे धोनी के छक्के जड़ने पर उछल कर जश्न मनाती दिख रही हैं। वहीं उनके बगल में बैठी अभिनेत्री करीना कपूर अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करती दिखीं। साथ ही साथ करीना कपूर ने धोनी के सिक्सर्स पर हैरानी वाला एक्सप्रेशन दिया।

Advertisement

साथ ही नेहा धूपिया ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें करीना कपूर खान मेकअप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कहा कि हम मैच देख रहें हैं और हम आपको हाइलाइट्स दिखाते हैं। बात करें मुकाबले की तो  चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेलकर हर फैन का दिल जीत लिया। लेकिन रोहित की ये पारी धोनी के तीन छक्कों के आगे फेल हो गई। 

यह भी पढ़ें- मुस्कान झूठी है... एक्टिंग कर रहे हार्दिक? पीटरसन ने बयां किया मुंबई इंडियंस के कप्तान का दर्द - Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड