अपडेटेड 23 April 2025 at 08:43 IST

KL Rahul ने लिया 'अपमान' का बदला! बीच मैदान LSG के मालिक संजीव गोयनका से मिलाया हाथ, फिर जो किया वो VIRAL है

सोशल मीडिया पर फैंस वीडियो को देखकर दावा कर रहे हैं कि केएल राहुल ने LSG के मालिक संजीव गोयनका से हाथ तो मिलाया, लेकिन उनसे बात नहीं की।

Follow : Google News Icon  
KL Rahul ignored lsg owner Sanjiv goenka video viral after delhi capitals beat lucknow super giants
केएल राहुल ने संजीव गोयनका से नहीं की बात? | Image: X

KL Rahul Sanjiv Goenka: आईपीएल 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से रौंद दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अक्षर पटेल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के खिलाफ इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की जीत में स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल का अहम योगदान रहा।

केएल राहुल ने 42 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 18वीं ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। वैसे तो केएल राहुल बड़े ठंडे मिजाज के जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में उनका अंदाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। RCB को उनके घर पर पटखनी देने के बाद भी राहुल ने जिस अंदाज में जश्न मनाया था, वो काफी वायरल हुआ था। अब उनका एक और रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

केएल राहुल ने संजीव गोयनका से नहीं की बात?

LSG बनाम DC मैच के बाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस वीडियो को देखकर दावा कर रहे हैं कि केएल राहुल ने LSG के मालिक संजीव गोयनका से हाथ तो मिलाया, लेकिन उनसे बात नहीं की। वीडियो में देख सकते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक राहुल को जीत की बधाई दे रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे से हाथ भी मिलाया। इसके बाद संजीव गोयनका राहुल से कुछ बात करने के मूड में थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेट कीपर वहां रुके नहीं और आगे बढ़ गए।

LSG के कप्तान थे केएल राहुल

बता दें कि आईपीएल 2022 से लेकर 2024 तक केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे। पिछले साल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें LSG की हार के बाद संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच कुछ गंभीर बातचीत हो रही थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद की अफवाहें तेज हो गई। आईपीएल 2025 से पहले केएल राहुल लखनऊ से अलग हो गए और दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

Advertisement

KL Rahul ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। राहुल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 130 पारियां ली। वॉर्नर ने 135 इनिंग में ये कारनामा किया था। RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 157 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। 

इसे भी पढ़ें: निकोलस पूरन के लिए फिर 'काल' बने मिचेल स्टार्क, गोली से भी तेज आई दिल्ली पेसर की ये गेंद; पलक झपकते ही उड़ाई गिल्लियां, VIDEO

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 23 April 2025 at 08:43 IST