KL Rahul ने जड़ी फिफ्टी तो खुशी से झूम उठी पत्नी अथिया, तीन शब्दों में जाहिर किया दिल का हाल
चेन्नई के खिलाफ जैसे ही लखनऊ कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने अर्द्धशतक जड़ा उनकी वाइफ अथिया शेट्टी खुशी से झूम उठी। इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर की दिल की बात।
- खेल समाचार
- 2 min read

KL Rahul fifty: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार अंदाज में 8 विकेट से जीत हासिल की। लखनऊ की जीत में सबसे अहम पारी कप्तान केएल राहुल ने खेली। केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जैसे ही केएल राहुल ने अर्द्धशतक जड़ा उनकी वाइफ अथिया शेट्टी खुशी से झूम उठी। अथिया शेट्टी केएल राहुल की इस पारी को मैदान पर तो नही देख पाईं लेकिन वे अपने घर पर उनकी पारी का लुत्फ उठा रही थी। केएल राहुल की अर्द्धशतकीय पारी के बाद से अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर किया।
पत्नी अथिया ने जाहिर किया प्यार
केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले 31 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने चेन्नई के गेंदाबजों की जमकर कुटाई की। जब केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी फिफ्टी पूरी की। तो उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उस स्टोरी में टीवी पर दिखा रहे थे कि राहुल अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके हैं और 31 गेंद पर 53 रन पर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी पर राहुल को लेकर लिखा हुआ था कि, 'एंड दिस गाय'। यानी 'और यह लड़का'। उन्होंने इस कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया था।
केएल राहुल की शानदार पारी ने दिलाई लखनऊ को जीत
केएल राहुल ने 154 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इसके अलावा बात करें मैच की तो, चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 2 विकेट पर यह टारगेट चेज कर लिया। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट से यह मैच एकतरफा जीत लिया।