टूटते-टूटते रह गया गेल का महारिकॉर्ड, कौन हैं फ्रेजर मैकगर्क? जिन्होंने मुंबई इंडियंस की बैंड बजा दी

दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मुकाबले में दिल्ली के युवा ओपनिंग स्टार जैक फ्रेजर मैकगर्क ने एक बार फिर तूफानी पारी खेलते हुए सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

Jake Fraser-McGurk
Jake Fraser-McGurk | Image: BCCI/ IPLT20.com

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के युवा ओपनिंग स्टार जैक फ्रेजर मैकगर्क ने एक बार फिर से तूफानी पारी खेलते हुए सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। इस बार जैक फ्रेजर मैकगर्क यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले थे। लेकिन पीयूष चावला की गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे।

आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों पर 84 रन बनाए

फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक फिर दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। मैकगर्क ने जारी सीजन में दूसरी बार 15 गेंद में 50 रन पूरे किए हैं, इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ये कारनामा किया था। आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने पिछले सीजन 13 गेंद में अर्धशतक लगाया था। हालांकि जैक फ्रेजर मैकगर्क सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड से चूक गए।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके फ्रेजर मैकगर्क

दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज फ्रेजर मैकगर्क के पास सबसे तेज शतक लगाने का भी मौका था। अपनी 84 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, उन्होंने 2013 में 30 गेंद में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ शतक जड़ा था।  

Advertisement
Jake Fraser-McGurk: BCCI/ IPLT20.com

आईपीएल के इतिहास में सुरेश रैना पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2014 में 87 रन ठोके थे। ट्रेविस हेड ने जारी सीजन में 84 रन बनाए थे, जबकि दिल्ली के फ्रेजर ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में 78 रन बनाए।  

यह भी पढ़ें- मिल गया वो वीडियो जब पंजाब ने 'गलती' से लगाई थी शशांक सिंह पर बोली, ऑक्शन रूम में मचा था हड़कंप - Republic Bharat
 

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड