मिल गया वो वीडियो जब पंजाब ने 'गलती' से लगाई थी शशांक सिंह पर बोली, ऑक्शन रूम में मचा था हड़कंप

आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को गलती से खरीद लिया था। लेकिन अब पंजाब किंग्स की यही गलती उनके लिए सबसे सही फैसला साबित हो रही है।

shashank Sharma
shashank Sharma | Image: BCCI/ IPLT20.com

IPL 2024: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक नया इतिहास बन गया। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन चेज कर लिए। जो टी20 इतिहास का सबसे बड़ा चेज रहा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने शानदार पारी खेलते हुे एक बार फिर से अपनी टीम को जीत दिलाई। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को गलती से खरीद लिया था। लेकिन अब पंजाब किंग्स की यही गलती उनके लिए सबसे सही फैसला साबित हो रही है।

पंजाब किंग्स ने गलती से खरीदा शशांक सिंह को

जिस वक्त मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने गलती से शशांक सिंह को अपने साथ जोड़ा था उस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पंजाब की फ्रेंचाइजी युवा शशांक सिंह को खरीदना चाहती थी, लेकिन एक ही नाम के चलते टीम की मालकिन प्रीति जिंटा और नेस वाडिया ने 33 वर्षीय शशांक पर बोली लगा दी।  हालांकि, तुरंत ही नेस और प्रीति ने नीलामकर्ता से उन्हें वापस करने की मांग की और कहा कि गलती से उन्होंने शशांक को खरीदा है। अब वही गलती टीम के काम आ रही है।। शशांक सिंह मैच दर मैच निखरते ही जा रहे हैं।  

आईपीएल मिनी ऑक्शन में जिस वक्त पंजाब किंग्स शशांक सिंह पर बोली लगा रही थी और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ उस वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement
Shashank Singh : BCCI

शशांक सिंह का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

अब तक सीजन के नौ मैच में उन्होंने 65.7 की शानदार एवरेज, 182.6 की जानदार स्ट्राइक रेट से 263 रन बना लिए हैं। दो अर्धशतक समेत उनके बल्ले से 19 चौके और 18 छक्के भी निकल चुके हैं। वह टीम के लिए कई छोटी-छोटी मैच विनिंग कैमियो पारी खेल चुके हैं। यही वजह है कि आज के मैच में उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था।

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में शशांक सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में जब शशांक सिंह क्रीज पर पहुंचे तो टीम जीत से काफी दूर थी। मैच पूरी तरह खुला हुआ था। 51 गेंद में 84 रन चाहिए थे। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए प्रमोट किए गए शशांक सिंह ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखा। शुरू में सिंगल-डबल लेकर वक्त गुजारा। गेंद अच्छे से बैट पर चढ़ रही थी इसका फायदा भी उठाया और 242.85 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से दो चौके और आठ छक्के जमा दिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें- शशांक नहीं तूफान है... जिसे पंजाब किंग्स ने 'गलती' से खरीदा, वो बना सबसे बड़ा मैच विनर!


 

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड