अपडेटेड 2 April 2024 at 11:06 IST
ईशान किशन को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची 'गर्लफ्रेंड', LIVE मैच में मारी आंख, वीडियो वायरल
IPL 2024 Video: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ईशान किशन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया स्टेडियम पहुंची।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL Viral Video: आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बुरी तरह हरा दिया। नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नेतृत्व में MI को अभी तक जीत नहीं नसीब हुई है। RR के खिलाफ मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) सस्ते में पवेलियन लौट गए। रोहित तो बिना खाता खोले आउट हुए वहीं ईशान ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए लेकिन 16 रन बनाकर चलते बने।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें ईशान किशन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया नजर आ रही हैं, जो अपने दोस्तों के साथ वानखेड़े स्टेडियम में ईशान और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंची।
ईशान ने गर्लफ्रेंड ने LIVE मैच में मारी आंख
आईपीएल में बॉलीवुड जगत और मॉडल की दुनिया के कई बड़े स्टार्स मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हैं। जब मैच वानखेड़े स्टेडियम में हो तो ये अपनी टीम को चीयर करने से पीछे नहीं हटते। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अदिति हुंडिया भी स्टेडियम पहुंची। मुंबई इंडियंस को जीत तो नहीं मिली लेकिन उनका एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
अदिति हुंडिया लोकप्रिय मॉडल हैं। उन्हें आईपीएल में कई बार स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। ईशान किशन के साथ उनकी रिलेशनशीप की खबरें भी आती रहती है। हालांकि, दोनों ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। इस बीच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने पहुंची अदिति ने कुछ ऐसा किया जो मिनटों में वायरल हुआ।
Advertisement
दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में वो अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट कर रही थीं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक पोज देने के लिए आंख मारते नजर आ रही हैं। फैंस इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
IPL 2024 में ईशान का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक 3 मुकाबला खेला है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम अभी भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। स्टार युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला भी कुछ खास नहीं बोला है। अब तक हुए 3 मैचों में उन्होंने सिर्फ 50 रन बनाए हैं। पिछले कुछ समय से वो टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनानी है तो आईपीएल 2024 में बाकी बचे मैचों में दमदार प्रदर्शन करना होगा।
इसे भी पढे: 'जब तक हम...' आखिरकार हार्दिक पांड्या ने बोल दिया सच! 3 हार के बाद किस खिलाड़ी पर फूटा गुस्सा?
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 2 April 2024 at 10:38 IST
