वाकई बहुत महंगे हैं मिचेल स्टार्क, IPL 2024 में लगाई तीसरी फिफ्टी; ये आंकड़े देख आ जाएगी शर्म

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मौजूदा IPL 2024 सीजन में गेंद के साथ तीसरा अर्धशतक लगाया है। उन्हें अपने आंकड़े देख शर्म आ जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ipl most expensive player mitchell starc third fifty with the ball in ipl 2024
KKR के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का IPL 2024 में गेंद के साथ तीसरा अर्धशतक | Image: Cricket

IPL 2024: दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए IPL का ये सीजन अब तक अच्छा गुजर है। बैटिंग और गेंदबाजी, दोनों विभागों में KKR का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर बात करें तो मिचेल स्टार्क का फॉर्म श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली इस टीम के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। 

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने IPL 2024 सीजन में तीसरा अर्धशतक लगाया है, लेकिन बैट से नहीं, बल्कि गेंद से। कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मेन फास्ट बॉलर ने एक बार फिर IPL मैच में 50 से ज्यादा रन दिए हैं। KKR ने रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में बेशक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 1 रन से हरा दिया, लेकिन स्टार्क की जमकर धुनाई। स्टार्क के खर्चीले अंदाज ने KKR के सामने 222 रन बनाकर हारने की नौबत ला दी। वो तो KKR की किस्मत अच्छी थी कि आखिरी गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन रन आउट हो गए और RCB महज 1 रन से हार गई।

ये तो रहा मैच का हाल, अब आपको जरा स्टार्क के इस मैच और IPL 2024 के अब तक के गेंदबाजी आंकड़े दिखाते हैं, जिसे देखकर उन्हें शर्म आ जाएगी। स्टार्क ने इस मैच में 4 ओवर भी पूरे नहीं डाले और जमकर रन लुटाए। मिचेल स्टार्क ने 3 ओवर किए, 55 रन खर्च किए और एक विकेट लिया। RCB को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। कप्तान श्रेयस ने खराब गेंदबाजी करने के बावजूद स्टार्क पर भरोसा जताया और उन्हें आखिरी ओवर सौंपा, लेकिन स्टार्क ने श्रेयस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने पहली 4 गेंदों पर 3 छक्के यानि 18 रन दे दिए। RCB को आखिरी 2 गेंदों पर 3 रन चाहिए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वो ये नहीं बना पाई। 

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

Advertisement

बता दें कि IPL 2024 में ये तीसरी बार है, जब मिचेल स्टार्क ने 50 या उससे ज्यादा रन लुटाए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 50 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 53 रन लुटाए थे। इससे ये कहना होगा कि मिचेल स्टार्क वाकई बहुत महंगे हैं। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख की रिकॉर्ड रकम देकर खरीदा था। वो IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन इस सीजन स्टार्क का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वो ऑक्शन में जितने महंगे बिके, उससे ज्यादा महंगे वो गेंदबाजी में साबित हो रहे हैं। कहीं न कहीं KKR को ये बात खल रही होगी। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ‘ये किसी जुए की तरह था जो नहीं चला’, पंत के फैसले का कोच ने कुछ यूं किया बचाव

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड