अपडेटेड 24 November 2024 at 16:45 IST

IPL Mega Auction में ऋषभ पंत ने मचाया भौकाल, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में भौकाल मचाया है। पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Follow : Google News Icon  
ipl mega auction rishabh pant most expensive lucknow super giants
ऋषभ पंत | Image: BCCI

IPL 2025 Mega Auction: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में भौकाल मचाया है। श्रेयस अय्यर की तरह पंत पर भी फ्रेंचाइजियों ने दिल खोलकर पैसा लुटाया। 

पंत को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी रेस थी, लेकिन सब हैरान तब हो गए, जब दिल्ली कैपिटल्स ने अचानक राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल किया, लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऐसा दांव खेला कि सबको चारों खाने चित कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने RTM के तहत पंत पर 20.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई, लेकिन लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में पंत को खरीद लिया। इससे कुछ देर पहले ही श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा था और वो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन पंत कुछ मिनटों में श्रेयस का रिकॉर्ड तोड़कर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। 

ये भी पढ़ें- IPL Mega Auction में श्रेयस अय्यर ने मचाया गदर, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 16:45 IST