अपडेटेड 24 November 2024 at 16:28 IST
IPL Mega Auction में श्रेयस अय्यर ने मचाया गदर, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में गदर मचाया है। श्रेयस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL Auction: भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने IPL मेगा ऑक्शन में गदर मचाया है। श्रेयस अय्यर ने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। श्रेयस को लेकर ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स में कांटे की टक्कर हुई, लेकिन पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
श्रेयस अय्यर ने इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो पिछले सीजन यानि IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपए में बिके थे। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था। खास बात ये है कि श्रेयस अय्यर भी पिछले सीजन तक KKR का हिस्सा थे। श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता IPL चैंपियन बना था, लेकिन बावजूद इसके KKR ने उन्हें रिटेन नहीं किया।
श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा था, उनके लिए बोली स्टार्ट होते ही टीमों के बीच होड़ शुरू हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगाई, लेकिन दिल्ली और पंजाब में अत तक रेस हुई और आखिरकार पंजाब ने श्रेयस को 26.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
श्रेयस अय्यर शानदार बल्लेबाज हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जिसने भी श्रेयस की बल्लेबाजी देखी, वो उनका दीवाना हो गया। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वो लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन हाल ही में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों में श्रेयस ने बल्ले के साथ जो प्रदर्शन किया, उसने बता दिया कि वो किस स्तर के खिलाड़ी हैं। रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक और मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेयस ने शतक जड़ा है।
Advertisement
पंजाब किंग्स IPL 2025 के लिए कप्तान ढूंढ़ रहा है, जिसके लिए श्रेयस अय्यर नंबर-1 च्वॉइस हो सकते हैं। श्रेयस की कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार है।
ये भी पढ़ें- IPL Mega Auction BREAKING: SRH के हो गए थे अर्शदीप सिंह, पंजाब किंग्स ने RTM का इस्तेमाल कर खरीदा
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 16:17 IST