5,25 करोड़ में इस खिलाड़ी को खरीदते ही RCB के टेबल पर क्यों पहुंचे MI के मालिक आकाश अंबानी? ये वजह

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में एक खिलाड़ी को खरीदते ही मुंबई इंडियंस के मालिक RCB के टेबल पर पहुंचे, जिसकी काफी चर्चा हो रही है, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ipl mega auction akash ambani went to rcb table to thank rcb ceo after getting will jacks
IPL मेगा ऑक्शन में आकाश अंबानी | Image: X

IPL Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। सऊदी अरब के जेद्दा (Jeddah) में चल रहे मेगा ऑक्शन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों की बोली लग रही है। कई खिलाड़ियों को मोटी रकम मिली है तो कईयों को खरीदार ही नहीं मिला। 

सभी फ्रेंचाइजियों ने ज्यादातर खिलाड़ी खरीद लिए हैं और अब अगले राउंड में सिर्फ कोटा पूरा करने के लिए बोलियां लगाई जाएंगी, लेकिन हम आपको मुंबई इंडियंस के बारे में बता रहे हैं, जिसके मालिक आकाश अंबानी एक खिलाड़ी के लिए इतने उत्साहित हो गए कि उसे खरीदने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (RCB) के टेबल पर पहुंच गए। आकाश अंबानी ने ऐसा क्यों किया, आइए आपको बताते हैं। 

RCB के टेबल पर क्यों पहुंचे आकाश अंबानी?

दरअसल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) के दूसरे दिन इंग्लैंड के धांसू बल्लेबाज विल जैक्स (Will Jacks) को खरीदा। मुंबई (Mumbai) को जैक्स (Jacks) के लिए 5.25 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। विल जैक्स (Will Jacks) को खरीदते ही मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी (Akash Ambani) उठे और RCB के टेबल पर पहुंच गए। यहां उन्होंने RCB के CEO हिना नागराजन से हाथ मिलाया और उनका धन्यवाद किया, जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

दरअसल आपको बता दें कि विल जैक्स (Will Jacks) पिछले सीजन तक RCB का हिस्सा थे, लेकिन RCB ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद जैक्स मेगा ऑक्शन में आए। इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा था और मुंबई इंडियंस ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा। 

विल जैक्स (Will Jacks) के लिए मुंबई और पंजाब में ही बोली लगी, लेकिन आखिरी बोली मुंबई ने लगाई, जिसके बाद RCB से RTM के बारे में पूछा गया, क्योंकि विल जैक्स (Will Jacks) उनकी टीम का हिस्सा थे। मगर RCB ने RTM के जरिए जैक्स को वापल लाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस तरह मुंबई ने विल जैक्स को खरीद लिया। यही वजह थी कि आकाश अंबानी RCB के टेबल पर गए और विल जैक्स के लिए RTM का इस्तेमाल न करने को लेकर RCB का धन्यवाद किया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL Mega Auction: भुवनेश्वर कुमार के लिए लड़ते रहे मुंबई और लखनऊ, ये टीम आई और उड़ा कर ले गई
 

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड