अपडेटेड 25 November 2024 at 18:30 IST

IPL Mega Auction: भुवनेश्वर कुमार के लिए लड़ते रहे मुंबई और लखनऊ, ये टीम आई और उड़ा कर ले गई

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लेकर IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मजेदार वाक्या देखने को मिला। मुंबई और लखनऊ की होड़ के बीच तीसरी टीम बाजी मार गई।

Follow : Google News Icon  
ipl mega auction 2024 indian veteran bowler bhuvneshwar kumar sold to rcb
भुवनेश्वर कुमार को लेकर मजेदार वाक्या | Image: IPL.Com

IPL Mega Auction 2025: लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) गदर मचाया है।

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को लेकर मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन बाजी कोई और मार गया। इधर मुंबई (Mumbai) और लखनऊ ( Lucknow ) भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) के लिए लड़ते रहे और उधर तीसरी टीम आई और भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) को खरीद कर ले गई। 

इतने से शुरू हुई भुवनेश्वर की बोली

34 साल के भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) के लिए अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा था। लिहाजा 2 करोड़ से उनकी बोली शुरू हुई, जो 10.75 करोड़ रुपए तक गई। 5 बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने भुवनेश्वर पर सबसे पहली बोली लगाई, जो 2 करोड़ रुपए की थी। फिर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैदान में उतरी और 2.20 करोड़ रुपए की बोली लगाई। फिर दोनों टीमों में होड़ शुरू हो गई।

Advertisement

इधर मुबंई बोली लगाता तो उधर लखनऊ। करते-करते ये बोली 10.50 करोड़ तक पहुंच गई। ये बोली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की थी, लेकिन फिर मैदान में अचानक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की एंट्री हुई। विराट कोहली की टीम ने भुवनेश्वर के लिए 10.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई, लेकिन इसके बाद लखनऊ और मुंबई ने बोली आगे नहीं बढ़ाई और भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) को RCB ने खरीद लिया। 

भुवनेश्वर का IPL करियर

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 176 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 181 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 229 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 304 विकेट दर्ज हैं। भुवनेश्वर का IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है, लेकिन बावजूद इसके उन्हें लंबे से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है और शायद अब कभी मिले भी न, लेकिन उनका हालिया फॉर्म देखने के बाद हर कोई उनकी वापसी चाहता है। 

भुवनेश्वर ने पिछले कुछ समय में T20 क्रिकेट में अपनी घातक गेंदबाजी का लोहा मनवाया है। यही वजह है कि उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मेगा ऑक्शन से पहले भुवनेश्वर को रिलीज कर दिया था। 

ये भी पढ़ें- IPL Mega Auction: आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने पृथ्वी शॉ से फेरा मुंह, Dhoni का चहेता भी नहीं बिका

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 25 November 2024 at 18:03 IST