अपडेटेड 25 November 2024 at 16:46 IST

IPL Mega Auction: आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने पृथ्वी शॉ से फेरा मुंह, Dhoni का चहेता भी नहीं बिका

IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे और आखिरी दन भी बड़े-बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगी, लेकिन पृथ्वी शॉ और धोनी के चहेते को कोई खरीदार नहीं मिला।

Follow : Google News Icon  
prithvi shaw and shardul thakur goes unsold at ipl mega auction 2025
पृथ्वी और धोनी के चहेते को झटका | Image: IPL.Com

IPL Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा (Jeddah) में IPL 2025 का मेगा ऑक्शन जारी है। मेगा ऑक्शन का आज सोमवार को दूसरा और आखिरी दिन है। आज भी कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। कई खिलाड़ियों को खरीदार मिले हैं तो कई अनसोल्ड रहे हैं। 

हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो मेगा ऑक्शन के शुरुआती राउंड में अनसोल्ड रहे हैं। इनमें भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और धोनी (Dhoni) का एक चहेता भी शामिल है। प्रतिभाशाली भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को अपने क्रिकेट करियर में एक और झटका लगा है, क्योंकि वो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में नहीं बिके।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से IPL फ्रेंचाइजियों ने भी मुंह फेर लिया है। शॉ के अलावा भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में नहीं बिके। धोनी (Dhoni) के चहेते को कोई खरीदार नहीं मिला। 

Advertisement

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने जहां 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 75 लाख तो वहीं शार्दुल ठाकुर ने 2 करोड़ रुपए रखा है। दोनों ही खिलाड़ियों ने IPL में शानदार रिकॉर्ड है। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 79 IPL मैचों में 147 के धांसू स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं, जबकि शार्दुल ने 95 IPL मैचों में 94 विकेट लिए हैं और 307 रन बनाए हैं, लेकिन दोनों का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है।  

फॉर्म और फिटनेस रहा मुद्दा

Advertisement

देश के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक होने के बावजूद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के फॉर्म और फिटनेस के मुद्दों के कारण उनकी वेल्यू में भारी गिरावट आई है और इसी कारण फ्रेंचाइजियों ने बोली के दौरान उन्हें नजरअंदाज किया। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) IPL 2025 से अपने क्रिकेट करियर को फिर से पटरी पर लाने का ख्वाब देख रहे थे, लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। इस झटके के साथ शॉ का IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य अधर में लटक गया है। उन्हें हाल ही में मुंबई रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) टीम से भी बाहर कर दिया गया था।

शार्दुल ठाकुर का भी नहीं रहा प्रभाव

वहीं शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की बात करें तो वो भी पिछले लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। एक समय पर पहली पसंद के ऑलराउंडर माने जाने वाले शार्दुल (Shardul) ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 19 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वो काफी समय तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL खेले हैं। धोनी की कप्तानी में उन्हें कई मौके मिले और उन्होंने इसे भुनाया। इसी दौरान उन्हें नाम मिला 'लॉर्ड ठाकुर', लेकिन अब उनका कद भी घट सा गया है। धोनी के करीबी होने के बावजूद CSK ने भी शार्दुल (Shardul) में दिलचस्पी नहीं दिखाई, हालांकि ऑक्शन के अंत में एक्सीलिरेटेड राउंड आएगा, उसमें शायद शार्दुल और पृथ्वी को कोई खरीदार मिल जाए।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम और भगवा टोपी, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा; PHOTO

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 25 November 2024 at 16:46 IST