अपडेटेड 29 November 2024 at 20:52 IST
IPL: 4 करोड़ के इस भारतीय खिलाड़ी ने संभल में रचाई शादी, Mega Auction के ठीक बाद शेयर किए PHOTO
IPL का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है और अब एक बड़ी खुशखबरी आई है। 4 करोड़ के एक भारतीय खिलाड़ी ने शादी रचाई है, जिसकी उसने तस्वीरें शेयर की हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) के जेद्दा (Jeddah) में मेगा ऑक्शन का सफल आयोजन किया है। IPL मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में कई खिलाड़ियों की लॉटरी निकली है तो कईयों को निराशा का सामना करना पड़ा।
इस बीच हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आगामी IPL सीजन में 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। ये एक भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी है, लेकिन हम आपको जो बताने वाले हैं वो चौंकाने वाला है। दरअसल इस खिलाड़ी ने ने शादी कर ली है। आप हैरान हो जाएंगे कि इस खिलाड़ी ने यूपी के संभल में शादी रचाई है, जहां पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त बवाल मचा हुआ है।
इस भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) के ठीक बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और हैरानी की बात है कि इस खिलाड़ी ने शादी के 14 दिन बाद तस्वीरें शेयर की हैं।
LSG के खिलाड़ी ने की शादी
Advertisement
दरअसल हम बात कर रहे हैं भारतीय अनैकप्ड तेज गेंदबाज मोहसिन खान (Mohsin Khan) की, जिन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। मोहसिन पिछले 3 सालों से LSG का हिस्सा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 2022 में मोहसिन को 20 लाख रुपए में टीम में शामिल किया था।
इस दिन शादी, तस्वीरें अब शेयर कीं
Advertisement
खैर हम बात कर रहे हैं मोहसिन खान (Mohsin Khan) की शादी की। मोहसिन (Mohsin) ने IPL 2025 सीजन से पहले शादी रचाई है और नई पारी की शुरुआत की है। मोहसिन (Mohsin) ने 14 नवंबर को संभल में शादी की थी, लेकिन उन्होंने इसकी तस्वीरें अब शेयर की हैं। 26 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन (Mohsin) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शादी की जानकारी दी है। मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी ने लाल और गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ है।
मोहसिन का क्रिकेट करियर
मोहसिन खान (Mohsin Khan) को जिंदगी की नई पारी शुरू करने पर तमाम क्रिकेटरों ने बधाई दी है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के इस तेज गेंदबाज की शादी पर स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के भाई मोहम्मद कैफ भी पहुंचे। मोहसिन खान के क्रिकेट करियर की बात करें तो वो डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। मोहसिन ने एक फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट ए और कुल 58 T20 मुकाबले खेले हैं। मोहसिन (Mohsin) को 2018 में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के लिए चुना गया था। वो 4 साल यानि 2021 तक मुंबई के साथ रहे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका 2022 में मिला, जब वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में आए।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 29 November 2024 at 20:41 IST