2025 IPL में CSK रही निचले पायदान पर तो अब 9 खिलाड़ियों को बदल डाला, इस बार MS Dhoni कर पाएंगे कमाल? देखें चेन्नई की पूरी टीम
CSK Team 2026 Players List: चेन्नई सुपर किंग ने दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को महंगे कीमत में खरीदकर सभी फैंस को हैरान कर दिया। नीलामी में CSK ने 9 खलाड़ियों को खरीदा है। क्या अब पिछले सीजन में सबसे नीचे रहने वाली CSK टीम इस बार बाजी मार पाएगी?
- खेल समाचार
- 3 min read

CSK Team 2026 Players List: 16 दिसम्बर, मंगलवार को आईपीएल 2026 की नीलामी का समापन हो गया है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़े पर्स के साथ खिलाड़ियों पर दांव लगाने बैठी थी। नीलामी में CSK के पास कुल 43.40 करोड़ रुपये थे। इस साल चेन्नई में 9 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। ऑक्शन में दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदकर सभी फैंस को चकित कर दिया। ऑक्शन में चेन्नई ने कैमरन ग्रीन पर भी दांव लगाया था, लेकिन कोलकाता ने बाजी मार ली। अब सवाल है कि 9 खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद क्या CSK टीम इस साल कोई कमाल कर पाएगी?
IPL 2026 नीलामी में CSK का सबसे महंगे खिलाड़ी
IPL 2026 नीलामी में चेन्नई सुपर किंग (CSK) ने दो अनकैप्ड प्लेयर खिलाड़ियों को सबसे अधिक कीमत में खरीदा। CSK ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर, दोनों को सेम प्राइस 14.20 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा, CSK ने राहुल चाहर, अकील होसेन और मैट हेनरी जैसे नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया हैं।
क्या इस बार MS Dhoni कर पाएंगे कमाल?
साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग पॉइंट्स टेबल के मामले में सबसे नीचे रही थी। ऐसे में मोटी-मोटी रकम में खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना, क्या धोनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, यह सच है कि वो चेन्नई के लिए बतौर कप्तान नहीं खेलते हैं, लेकिन उनकी टीम में जो भी जाता है उसके बारे में यही कहा जाता है कि इस बार चेन्नई कमाल करेगी। अब तो यह समय ही बताएगा कि धोनी की टीम उपल 2026 में कमाल कर पाएगी या नहीं।
IPL ऑक्शन 2026 में CSK द्वारा खरीदे गए 9 खिलाड़ी
अकील होसेन - 2 करोड़
प्रशांत वीर - 14.2 करोड़
कार्तिक शर्मा- 14.2 करोड़
मैथ्यू शॉर्ट- 1.5 करोड़
अमन खान - 40 लाख
सरफराज खान - 75 लाख
मैट हेनरी- 2 करोड़
राहुल चाहर- 5.2 करोड़
जकारी फौल्कस - 75 लाख
Advertisement
CSK द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
नेथन एलिस - 2 करोड़
नूर अहमद - 10 करोड़
रामकृष्ण घोष - 30 लाख
संजू सैमसन - 18 करोड़
रुतुराज गायकवाड़ - 18 करोड़
शिवम दुबे- 12 करोड़
आयुष म्हात्रे - 30 लाख
अंशुल कंबोज - 3.4 करोड़
गुरजापनीत सिंह - 2.2 करोड़
जेमी ओवरटन - 1.5 करोड़
एमएस धोनी - 4 करोड़
मुकेश चौधरी - 30 लाख
डेवाल्ड ब्रेविस - 2.2 करोड़
उर्विल पटेल- 30 लाख
खलील अहमद - 4.8 करोड़
श्रेयस गोपाल - 30 लाख