अपडेटेड 16 November 2025 at 16:10 IST
IPL 2026 Trade: संजू सैमसन से लेकर रवींद्र जडेजा तक, जानिए इस बार के टॉप-5 ट्रेड खिलाड़ियों के बारे में
IPL 2026 Trade: आईपीएल की सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम एक दिन पहले ही जारी कर दिए थे। 2026 ट्रेड में अभी तक संजू सैमसन से लेकर रवींद्र जडेजा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2026 Trade: आईपीएल 2026 के फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। कुछ टीमों में नई खिलाड़ी को शामिल किया है, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया है। कुछ दिन पहले ही फ्रेंचाइजियों में अपनी-अपनी रिटेन लिस्ट की जारी कर दी थी।
आईपीएल 2026 का ऑक्शन तो 16 दिसम्बर को है, लेकिन उसे पहले ही कई फ्रेंचाइजियों से अपने-अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली कर ली है। आईपीएल ट्रेड के तहत संजू सैमसन से लेकर रवींद्र जडेजा तक, इस बार नई टीम के साथ खेलते नजर आएंगे। ट्रेड में संजू सैमसन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, तो वहीं से लेकर रवींद्र जडेजा को 14 करोड़ रुपये में ही संतुष्ट होना पड़ा है। वहीं, इस बार मोहम्मद शामी से लेकर नीतीश राणा, सैम कुरेन और अर्जुन तेंदुलकर की टीमें भी बदल गई है।
चेन्नई से खेलेंगे संजू
आईपीएल 2026 ट्रेड से सबसे पहले संजू सैमसन की बात कर लेते हैं। संजू इससे पहले राजस्थान के लिए खेल रहे थे, अब वो चेन्नई सुपर किंग के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। इस साल चेन्नई ने संजू को 18 करोड़ में ट्रेड किया है। आपको बता दें कि इससे पहले संजू राजस्थान के साथ 2013 से जुड़े हुए थे।
राजस्थान के लिए खेलेंगे जडेजा
एक समय रवींद्र जडेजा राजस्थान के साथ ही थे, लेकिन कुछ वर्षों बाद वो चेन्नई के साथ जुड़ गए। अब फिर से जडेजा राजस्थान के साथ जुड़ गए हैं। ट्रेड में राजस्थान ने जडेजा को 14 करोड़ में लिया है। हालांकि, चेन्नई में उन्हें 18 करोड़ मिल रहे थे। खबरों के अनुसार जडेजा को संजू की जगह अदला-बदली की गई है।
Advertisement
लखनऊ में शामिल हुए मोहम्मद शमी
मोहम्मद शामी इससे पहले हैदराबाद के लिए खेल रहे थे, लेकिन आप आईपीएल 2026 में लखनऊ के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि शामी को लखनऊ में 10 करोड़ में ट्रेड किया है। वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी का शानदार परफॉरमेंस रहा था।
दिल्ली से खेलेंगे राणा
कोलकाता टीम के पूर्व कॅप्टन और पिछले साल राजस्थान के लिए खेलने वाले नीतीश राणा आईपीएल 2026 में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ट्रेड के दौरान दिल्ली ने राणा को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।
Advertisement
2.6 में ट्रेड हुए शेरफेन रदरफोर्ड
आईपीएल 2025 में शेरफेन रदरफोर्ड गुजरात के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब वो मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने उन्हें 2.6 करोड़ में ट्रेड किया है। इसके अलावा, शार्दूल ठाकुर को मुंबई ने 2 करोड़ में ट्रेड किया है। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने रिलीज कर दिया है और उन्हें लखनऊ ने 30 लाख में खरीदा है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 16 November 2025 at 16:10 IST