IPL 2026: कब जारी होगा पहले 20 दिन का IPL शेड्यूल, क्यों हो रही है देरी? BCCI सचिव ने बताया

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज मार्च 28 से होने वाला है। हालांकि, वहीं लीग का शेड्यूल अभी भी जारी नहीं हुआ। इस बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि कब शेड्यूल आएगा।

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 Schedule
IPL शेड्यूल | Image: Social media

IPL 2026: आईपीएल 2026 की ओपनिंग डेट 28 मार्च बताई जा रही है। आईपीएल 2026 की ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने भी इसे ऑफिशियल भी कर दिया है, लेकिन अभी तक IPL शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर लगभग फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार, 10 मार्च को बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने आईपीएल लीग को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने बताया कि पहले शुरुआती 20 दिन का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि आईपीएल शेड्यूल अगले दो-तीन दिन में जारी कर देंगे। सैकिया ने आईपीएल के शेड्यूल में देरी का कारण भी बताया है।

आईपीएल शेड्यूल दो-तीन दिन में जारी कर देंगे-देवजीत सैकिया

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया आईपीएल शेड्यूल को लेकर कहा कि 'हम पहले 20 दिन का शेड्यूल आईपीएल के लिए अगले दो-तीन दिन में जारी कर देंगे।' वहीं, शेड्यूल मे देरी होने के कारणों को बताते हुए देश के होने वाले चुनावों को भी बताया।

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते शेड्यूल में देरी?

आईपीएल शेड्यूल में हो रही देरी के बारे में बताया जा रहा है कि मिडल ईस्ट में ईरान-इजरायल युद्ध के कारण तनाव है और कई देशों में एयर स्पेस की भी समस्या है, जिसके चलते टी20 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज से लेकर दक्षिण अफ्रीका भी भारत ने फंसे हैं। ऐसे में इस समय विदेशी खिलाड़ियों को भारत आने में समस्या हो सकती है।

Advertisement

चुनाव के चलते आईपीएल शेड्यूल में देरी?

बताया जा रहा है कि आईपीएल शेड्यूल में देरी होने का करण देश के कई राज्यों में होने वाले चुनाव भी है। सैकिया ने कहा 'भारत के कई राज्य जहां चुनाव होने हैं, उनकी तारीखों की जानकारी के बाद ही शेड्यूल जारी होगा।' आपको बता दें कि बहुत जल्द पश्चिम बंगाल के अलावा असम में भी चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Rinku Singh: 'आपके बिना जिंदगी कैसे चलेगी, हर कदम पर...', वर्ल्ड कप जीतने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, पिता के नाम शेयर किया पोस्ट
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड