IPL 2026 Orange Cap: लीग मैच के बाद ऑरेंज कैप में उलटफेर, टॉप-2 में दो GT के खिलाड़ी, वैभव-विराट कहां?

Orange Cap IPL 2026: आईपीएल 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद अब प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं, जिनका मुकाबला 26 मई से शुरू होने वाला है। इस बीच ऑरेंज कैप में बड़ा उलटफेर हुआ है और गुजरात के 2 खिलाड़ी टॉप-2 में हैं।

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 orange caps
IPL 2026 में अभी किस खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप? | Image: Social media

Orange Purple Cap IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। 

आईपीएल में लीग मुकाबले खत्म होने के बाद सभी फैंस की नजरें इस बात को लेकर टिकी हैं कि ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन से खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में आपको बता दें कि प्लेऑफ शुरू होने से पहले विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस से बाहर है, वहीं टॉप में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन बने हुए हैं।

प्लेऑफ में विराट और वैभव कहां?

प्लेऑफ शुरू होने से पहले बात करें कि ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली कहां खड़े हैं, तो आपको बता दें कि 14 मैचों के बाद 557 रन के साथ विराट टॉप-5 से बाहर है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करें तो वो 14 मैचों के बाद 583 रन के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं। 

गुजरात टाइटंस के 2 खिलाड़ी शामिल

आईपीएल 2026 में 70 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के दो खिलाड़ी टॉप-2 में शामिल है। पहले स्थान पर 14 मैचों में 638 रन के साथ साई सुदर्शन और दूसरे स्थान पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 616 रनों के साथ मौजूद हैं। इससे पहले सनराइज़र्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन पहले नंबर पर चल रहे थे, लेकिन अब तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाज

  • 1-साई सुदर्शन-गुजरात टाइटंस (GT)    14 मैच,    638 रन
  • 2-शुभमन गिल-गुजरात टाइटंस (GT)    13 मैच, 616 रन    
  • 3-हेनरिक क्लासेन-सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)    14 मैच, 606 रन
  • 4-केएल राहुल-दिल्ली कैपिटल्स (DC)    14    मैच, 593 रन
  • 5-वैभव सूर्यवंशी-राजस्थान रॉयल्स (RR)    14    मैच, 583 रन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: धर्मशाला से शुरू होगी जंग, एक क्लिक में जानें प्लेऑफ के सभी मुकाबले कब और कहां लाइव देखें मैच
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड