IPL 2026: धर्मशाला से शुरू होगी जंग, एक क्लिक में जानें प्लेऑफ के सभी मुकाबले कब और कहां लाइव देखें मैच

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। अब इन चारों में टीमों में के बीच फाइनल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। आइए प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 playoff schedule
IPL 2026: धर्मशाला से आगाज, एक क्लिक में जानें प्लेऑफ मैचों की पूरी डिटेल | Image: IPL

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स (RR) में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) पहले ही पहुंच चुकी थी।

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार, 26 मई से शुरू होगा। पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं, 27 मई, बुधवार को पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आइए प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।

26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत

आईपीएल 2026 का पहला पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में सीधे एंट्री करेगी। वहीं, हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

27 मई को पहला एलिमिनेटर

बुधवार, 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर खेला जाएगा। इस मैच में प्‍वाइंट्स टेबल की तीसरे और चौथी नंबर की टीम यानी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्‍थान (RR) के बीच खेला जाएगा। यहां हारने वाली टीम का सफर समाप्‍त हो जाएगा।

Advertisement

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल

  • 26 मई (मंगलवार)- पहला क्वालिफायर-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
  • 27 मई (बुधवार)- एलिमिनेटर-सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 29 मई (शुक्रवार)- क्वालीफायर-2 (क्वालिफायर-1 हारने वाली बनाम एलिमिनेटर जीतने वाली टीम)
  • 31 मई (रविवार)- फाइनल (क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर-2 की विनर टीम)

कब और कहां लाइव देखें प्लेऑफ मैच?

आईपीएल 2025 प्लेऑफ के मैच भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे सकते हैं। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो स्टार पर भी देखा जा सकता है। प्लेऑफ के मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे,  जबकि टॉस 7 बजे होगा।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के 'A' वाले सेलिब्रेशन का खुला राज, खुद बताया मैदान पर किया वो इशारा किसके लिए था
 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड