ऑरेंज कैप की रेस में 'किंग कोहली' की एंट्री: 105 रनों की पारी के बाद दिलचस्प हुए रेस, जानें टॉप 5 में कौन खिलाड़ी?
IPL 2026 Orange Cap: विराट कोहली ने रायपुर में कोलकाता के खिलाफ नाबाद 105 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में जबरदस्त वापसी की है। हालांकि, टॉप पर क्लासेन बरकरार हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रायपुर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में 'रन मशीन' विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 105 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में जबरदस्त वापसी की है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले कोहली दो बार शून्य पर आउट हुए थे। अब उनके शतक से ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प हो गई है। वहीं, ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन टॉप पर बने हुए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में 'किंग कोहली' की एंट्री
रायपुर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ नाबाद 105 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 12 मैचों के बाद विराट 484 रन के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन टॉप पर
ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप खिलाड़ी की बात करें तो अभी सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने 12 मैचों के बाद 508 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 12 मैचों के बाद 501 रन के साथ गुजरात के साई सुदर्शन मौजूद हैं। इसके अलावा, ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा और केएल राहुल भी मौजूद हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 खिलाड़ी?
- 1. हेनरिक क्लासेन SRH 12 मैच 508 रन
- 2. साई सुदर्शन GT 12 मैच 501 रन
- 3.विराट कोहली RCB 12 मैच 484 रन
- 4.अभिषेक शर्मा SRH 12 मैच 481 रन
- 5. केएल राहुल DC 12 मैच 477 रन
ये भी पढ़ें: Watch Video: कोहली बने गेंदबाज! आईपीएल के बीच मैदान पर गेंदबाजी करते दिखे विराट, वीडियो वायरल