मुंबई इंडियंस पर मंडराया खतरा? IPL से पहले जसप्रीत बुमराह CoE ऑफिस पहुंचे, जानें कारण
Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई की मेडिकल टीम सीओई ने उन्हें बेंगलुरु में बुलाया है। बुमराह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Jasprit Bumrah: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। आईपीएल के रोमांच से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के सबसे भरोसेमंद और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वो वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग पर काम करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। उम्मीद जताया जा रहा है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस चेक कराने के बाद बहुत जल्द मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे।
जसप्रीत बुमराह क्यों CoE पहुंचे?
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग पर काम करने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि BCCI ने जुलाई में इंग्लैंड के भारत के सीमित ओवरों की सीरीज को फोकस करते हुए बुलाया है। आपको बता दें कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के अलावा, तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है।
जल्द ही MI के साथ जुड़ेंगे बुमराह
BCCI की मेडिकल टीम स्वर ये सावधानी इसलिए बरती जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय में बुमराह का मैच शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है। जसप्रीत बुमराह जल्द ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ सकते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी, जिसमें बुमराह को खेलते हुए देखने की उम्मीद है।
आईपीएल 2026 में MI का शेड्यूल
- 29 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- 04 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 07 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, एसीए स्टेडियम, बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी
- 12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई