IPL 2026: 2008 में राजस्थान रॉयल्स में रहते शेन वॉर्न कर गए छोटा सा काम... मौत के बाद अब बच्चे हो गए मालामाल, मिलेंगे ₹ 460 करोड़

Shane Warne: राजस्थान रॉयल्स (RR) की मेगा डील होने के बाद शेन वॉर्न एक बार फिर चर्चा में आए हैं। राजस्थान रॉयल्स के बिकते ही उनके परिवार वालों को करीब 460 करोड़ रुपये मिलेंगे। आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है।

Follow : Google News Icon  
Shane warne rajasthan royals
राजस्थान रॉयल्स बिकते ही शेन वॉर्न बच्चे हो गए मालामाल | Image: Social media

Shane Warne Rajasthan Royals Deal: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें बिक गई है। RCB करीब 16,706 करोड़ और RR करीब 15,290 करोड़ में बिका। 

दोनों टीमों के बिकते ही अब मालिकाना हक नए मालिकों के पास चला गया है। RR का मालिकाना हक काल सोमानी के पास है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के बिकते ही एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई दिवंगत खिलाड़ी शेन वॉर्न को लेकर चर्चा तेज हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान की डील होने से वॉर्न का परिवार 460 करोड़ रुपये का मालिक हो गया है। फ्रेंचाइजी की बिक्री के बाद वॉर्न के बच्चों को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है।

शेन वॉर्न के परिवार को मिलेगा 460 करोड़ 

दिवंगत शेन वॉर्न शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में राजस्थान ने पहले ही सीजन में खिताब जीता था। उस समय वॉर्न ने खेल से अलग हटकर कुछ किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय शेन वॉर्न ने टीम में 0.75% हिस्सेदारी भी ली थी। वॉर्न वॉर्न 2008 से 2011 तक चार सीजन तक राजस्थान के लिए खेले। इस बीच 0.75% हिस्सेदारी चार साल में उनकी कुल हिस्सेदारी 3 फीसद की हो गई। अब राजस्थान के बिकते ही शेन वॉर्न के परिवार को करीब 460 करोड़ रुपया मिलने वाला है। आपको बता दें कि वॉर्न का 2022 में 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

काल सोमानी ने खरीदी राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2026 से पहले ही राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका के एक बड़े कारोबारी काल सोमानी ने करीब 15,290 करोड़ (करीब 1.63 बिलियन डॉलर) में 100 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली। कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं। बता दें कि कल सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 शेड्यूल

  • 30 मार्च 2026 - राजस्थान बनाम चेन्नई, गुवाहाटी
  • 4 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम गुजरात, अहमदाबाद
  • 7 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम मुंबई, गुवाहाटी
  • 10 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम बेंगलुरु, गुवाहाटी

ये भी पढ़ें: रजत पाटीदार-वेंकटेश अय्यर के साथ खेला, अब RCB को 16,706 करोड़ में खरीदा, जानें कौन हैं RCB के नए बॉस आर्यमन बिड़ला?

 

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड