'सुपरमैन' श्रेयस अय्यर के कैच के सचिन तेंदुलकर भी हुए मुरीद, तारीफ में पढ़े कसीदे-देखें VIDEO

मुंबई के खिलाफ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर लॉन्ग ऑन से दौड़कर पहुंचे और हवा में उछलते हुए कैच पकड़ा। बाउंड्री के पार गिरने से पहले उन्होंने जेवियर बार्टलेट के पास गेंद फेंक दिया। इस शानदार कैच के बाद 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी श्रेयस के मुरीद हो गए।

Follow : Google News Icon  
sachin tendulkar shreyas iyer catch
श्रेयस अय्यर के कैच के सचिन तेंदुलकर भी हुए मुरीद | Image: Social media

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) विजयी रथ पर सवार है। आईपीएल के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस करारी मात के बाद PBKS की टीम अगले मैच के लिए अपने होम ग्राउंड पहुंच चुकी है, जहां अलग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलेगी। 

PBKS vs MI मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जबरदस्त फील्डिंग के कारण पवेलियन लौटना पड़ा। श्रेयस अय्यर लॉन्ग ऑन से दौड़कर पहुंचे और हवा में उछलते हुए कैच पकड़ा। बाउंड्री के पार गिरने से पहले जेवियर बार्टलेट के पास गेंद फेंक दिया। इस शानदार कैच के दीवाने सिर्फ पंजाब के फैंस ही नहीं, बल्कि 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर मुरीद हो गए। सचिन तेंदुलकर ने श्रेयस के कैच को बारीकी तरीके से विश्लेषण भी किया।

श्रेयस अय्यर के कैच के सचिन तेंदुलकर भी हुए मुरीद

श्रेयस अय्यर के शानदार कैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा 'श्रेयस अय्यर के कैच को इतना खास बनाने वाली बात सिर्फ उनकी फुर्ती ही नहीं, बल्कि उसके पीछे की सूझबूझ भी थी। उन्हें गेंद की गति, ऊंचाई, बाउंड्री रोप की स्थिति, उस पर पैर रखने की दूरी और अपनी छलांग को बिल्कुल सटीक था। फिर, हवा में रहते हुए ही उन्होंने गेंद पकड़ी और जमीन पर उतरने से पहले ही उसे अपने साथी खिलाड़ी को पास कर दिया, और इस दौरान उन्हें यह भी पता था कि फील्डर कहां खड़ा है।

पलक झपकते ही इन सब बातों को समझ पाना अविश्वसनीय सूझबूझ, समय, फिटनेस और धैर्य दिखता है। सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा ' सब कुछ एकदम सटीक था। मैंने अब तक जितने भी कैच देखे हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन कैचों में से एक था।'

Advertisement

श्रेयस अय्यर का रिले कैच देख फैंस चौंके

दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी की 18वें ओवर में मार्को यानसेन की तीसरी गेंद पर पंड्या ने सीधे शॉट लगाया। श्रेयस अय्यर लॉन्ग ऑन से दौड़कर पहुंचे और हवा में उछलते हुए कैच पकड़ा। बाउंड्री के पार गिरने से पहले श्रेयस ने जेवियर बार्टलेट के पास फेंक दिया। इस कैच को पूरे मैच का बेस्ट कैच माना जा रहा है।

प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस ने खेली शानदार पारी

इस मैच में पंजाब ने मुंबई को एकतरफा मुकाबले में हराया। इस मैच में अय्यर ने श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वहीं,  सलामी बल्लेबाज नाबाद 80 रनों की पारी खेली थी। आपको बता दें कि पंजाब का अलग मैच 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: PBKS vs MI: जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए लिखे सिर्फ 5 शब्द, भड़क उठे MI के फैंस
 

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड