PBKS vs MI: जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए लिखे सिर्फ 5 शब्द, भड़क उठे MI के फैंस
PBKS vs MI: आईपीएल के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को बुरी तरह हराया। मैच के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद मुंबई के फैंस भड़क उठे।
- खेल समाचार
- 2 min read

PBKS vs MI IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) विजयी रथ पर सवार है। आईपीएल के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस को हारने के बाद पंजाब की टीम अगले मैच के लिए अपने होम ग्राउंड पहुंच चुकी है, जहां अलग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ है।
मुंबई इंडियंस पर धमाकेदार जीत के बाद मुंबई से रवाना होते हुए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के फैंस को मिर्ची लग गई। इस मैच में पंजाब ने मुंबई को एकतरफा मुकाबले में हराया। इस मैच में अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वहीं, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली थी।
श्रेयस अय्यर का पोस्ट हुआ वायरल
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स एकमात्र फ्रेंचाइजी है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। पंजाब ने अभी तक अपने सारे मैच धमाकेदार अंदाज में जीती है। गुरुवार को हुए 24वें मैच में मुंबई को हराने के बाद अय्यर ने एक पोस्ट शेयर किया। श्रेयस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'Leaving मुंबई with a win' (जीत के साथ मुंबई से जा रहा रहे हैं)। इस पोस्ट के बाद मुंबई के फैंस को मिर्ची लगी और वहीं पंजाब के फैंस खुश हुए होंगे।
प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस ने खेली शानदार पारी
इस मैच में मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने आसानी से 16.3 में हासिल कर लिया। इस मैच में पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेली और अंत तक टिके रहे। उन्होंने ने 39 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
Advertisement
कब है PBKS का अगला मैच?
पंजाब का अगला मैच रविवार, 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ है। यह मैच महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें कि पंजाब 9 अंक और +1.067 का नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है।