अपडेटेड 13 March 2026 at 20:59 IST
कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसेमेंट का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मचा चुका है धमाल
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह नए गेंदबाज को टीम में शामिल कर लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाया था।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जो दो चरणों में होगा। इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुक्रवार (13 मार्च) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मुस्तफिजुर की जगह KKR ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया। 6 फुट 8 इंच के मुजरबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाया था।
कौन हैं ब्लेसिंग मुजरबानी?
ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे। ब्लेसिंग मुजरबानी जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज हैं। 6 फुट 8 के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। मुजरबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगभग 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरपाया था कहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्लेसिंग मुजरबानी एक घातक गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाया था। ब्लेसिंग ने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर चार विकेट लिए थे। जिम्बाब्वे ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। मुजरबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाए थे। मुजरबानी ने छह मैच में 13 विकेट चटकाए थे।
Advertisement
मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे मुजरबानी
गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा के बाद मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विरोध शुरू हो गया था। विरोध के चलते उन्हें आईपीएल से बाहर करने की मांग होने लगी। इसके बाद BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था। अब KKR ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल कर लिया है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 20:59 IST