अपडेटेड 13 March 2026 at 18:37 IST
SRH की मालकिन काव्या मारन ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा तो मचा बवाल, अब BCCI का आया बयान, जानिए क्या कहा
Abrar Ahmed: द हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) में खरीदा है। अब इस मुद्दे पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान आया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Abrar Ahmed: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के मामले में कोई दखल नहीं देगा। जी हां, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शुक्रवार 13 मार्च को कहा कि बीसीसीआई का अधिकार क्षेत्र सिर्फ इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) तक ही सीमित है।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी की वाली द हंड्रेड लीग टीम सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार (12 मार्च) को नीलामी में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) में खरीदा है। सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को चलाता है। बताया जा रहा है कि यह मामला तब बिगड़ गया जब ऑक्शन में टेबल पर सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन और हेड कोच डेनियल विटोरी मौजूद थे।
हमारा अधिकार क्षेत्र IPL तक-BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि "हमारे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में इस तरह का कुछ नहीं है। हमारा अधिकार क्षेत्र आईपीएल तक आता है। बाहर किस लीग में कौन क्या कर रहा है, उसमें हम कैसे दखल दे सकते हैं? ये उनके ऊपर है कि वे क्या करते हैं। IPL में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है। यह पूरी तरह से उस फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है, जिसने भारत के बाहर कोई टीम खरीदी है।'
हारिस रऊफ और शादाब खान नहीं बिके
द हंड्रेड की नीलामी में पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को खरीदने में किसी भी टीम ने इच्छा नहीं दिखाई। हारिस का बेस प्राइस 100,000 पाउंड था, लेकिन वह अनसोल्ड रह गए। हारिस के अलावा, सैम अयूब और शादाब खान को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
Advertisement
उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने खरीदा
द हंड्रेड की में बर्मिंघम फीनिक्स टीम ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को 140,000 पाउंड में साइन किया। तारिक 2026 ऑक्शन में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बनें। वहीं, लंदन स्पिरिट ने जॉनी बेयरस्टो को 160,000 पाउंड में और जो रूट को वेल्श फायर ने 2.40 लाख पाउंड में खरीदा।
सोशल मीडिया पर एक नया बखेड़ा शुरू
सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने को लेकर एक नया बखेड़ा शुरू हो गया है। लगभग 2.3 करोड़ रुपये में अबरार अहमद को खरीदने पर लोग सनराइजर्स लीड्स और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 17:28 IST