अपडेटेड 26 March 2026 at 19:53 IST
IPL 2026 Full Schedule: 12 शहरों में होगी IPL की महाजंग, दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, एक नजर में 70 मुकाबलों की पूरी LIST
IPL 2026 Full Schedule: BCCI ने IPL 2026 के लिए फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का ऐलान किया था, लेकिन अब दूसरे फेज में बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026 Full Schedule: BCCI ने IPL 2026 के लिए फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का ऐलान किया था, लेकिन अब दूसरे फेज में बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे फेज में कुल 50 मैचों का शेड्यूल है। दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी और आखिरी मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा।
कब होंगे प्लेऑफ के मुकाबले?
आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है, जिसके पहले फेज के लिए बोर्ड ने शेड्यूल का एलान कर दिया था। अब दूसरे चरण के कार्यक्रम का एलान किया गया है। कुल मिलाकर ग्रुप स्टेज में 70 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए अब तक कार्यक्रम सामने नहीं आया है, लेकिन फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा।
शेड्यूल के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 8 डबल हेडर मुकाबले होंगे। वहीं, पहले फेज में 4 डबल हेडर होने के ऐलान किए गए थे, यानी टूर्नामेंट में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें दोपहर के मैच 3 बजकर 30 मिनट तो शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।
13 शहरों में आयोजित होंगे मुकाबले
बता दें, IPL में 10 टीमें हैं। सभी अपने होमग्राउंड पर 7 और अपोजिशन टीम के होमग्राउंड पर 7 मैच खेलेंगी। BCCI ने इस बार IPL 2026 के सफल आयोजन के लिए 13 शहरों के ग्राउंड को चुना है, जिसमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ का नाम शामिल है।
Advertisement
तीन टीमों के दो होम ग्राउंड
इसमें तीन टीमों के दो होमग्राउंड हैं, जिसमें पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम शामिल है। पंजाब किंग्स अपने होम मैच धर्मशाला और न्यू चंदीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेलेगी। जबकि राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड मुकाबले गुवाहाटी और जयपुर में खेलेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बेंगलुरु के अलावा दूसरा होमग्राउंड रायपुर है।
84 नहीं, 74 मैच ही होंगे
टूर्नामेंट में 74 मैच ही खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 70 मैच होंगे, वहीं प्लेऑफ स्टेज में 4 मैच खेले जाएंगे। पहले खबरें थीं कि इस सीजन 84 मैच होने हैं, लेकिन IPL कमेटी ने मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई।
Advertisement
देखें लिस्ट…
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 26 March 2026 at 19:03 IST