अपडेटेड 26 March 2026 at 16:34 IST

IPL 2026: BCCI ने IPL की ओपनिंग सेरेमनी की कैंसिल, RCB के होम ग्राउंड पर इस कारण नहीं होगा समारोह

IPL 2026 Opening Ceremony Cancel: BCCI ने IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की कैंसिल कर दी गई है। इसके अलावा RCB ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने की योजना भी बनाई है।

Follow : Google News Icon  
IPL Opening Ceremony Cancel
IPL Opening Ceremony Cancel | Image: Republic

IPL 2026 Opening Ceremony Cancel: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है। इससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर होने वाले ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी को कैंसिल कर दिया गया है। बता दें, IPL 2026 का पहला मैच RCB और SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) के बीच खेला जाएगा। लेकिन, इस बार आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले होने वाला ओपनिंग सेरेमनी, जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलते हैं, उसे BCCI ने कैंसिल करने का फैसला लिया है।

क्यों लिया गया ये फैसला? 

दरअसल, BCCI ने पिछले साल चिन्नास्वामी में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के सम्मान में सेरेमनी कैंसिल की है। दरअसल, RCB ने 2025 में IPL का खिताबी सूखा समाप्त किया था, जिसके बाद चिन्नास्वामी में जश्न का माहौल था। इसी बीच वहां भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद BCCI ने इस रंगारंग कार्यक्रम को इस साल के लिए कैंसिल करने का फैसला लिया है, क्योंकि यह सेरेमनी वहीं आयोजित होने वाली थी, जहां ये भगदड़ मची थी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेगी खाली 

यही नहीं, RCB फ्रेंचाइजी ने फैसला लिया है कि भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में आगामी सीजन में मैच से पहले अभ्यास के दौरान खिलाड़ी 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। इसके अलावा चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने की योजना भी बनाई गई है। साथ ही मैच से पहले आरसीबी की टीम भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखेगी।

बता दें, RCB ने पिछले साल अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के जश्न के लिए चार जून को एम चिन्नास्वामी में समारोह का आयोजन किया गया था, लेकिन सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

Advertisement

ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी

हालांकि, BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल 19वें सीजन के समापन पर शानदार क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है, ‘4 जून 2025 को हुई दुखद घटना में मारे गए लोगों की याद में बेंगलुरु में IPL 2026 के पहले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन नहीं होगा। हालांकि, BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल सीजन समाप्त होने पर फाइनल (31 मई) के दिन एक शानदार एंटरटेनमेंट फंक्शन करने का प्लान बना रहे हैं।’

इससे पहले 2019 में नहीं हुआ था कोई कार्यक्रम

बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब IPL का आगाज बिना ओपनिंग सेरेमनी के हो। इससे पहले 2019 में भी टूर्नामेंट का आगाज बिना किसी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम के हुआ था। क्योंकि साल 2019 में पुलवामा अटैक हुआ था, तब BCCI ने IPL 12 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी थी। साथ ही ओपनिंग सेरेमनी में खर्च होने वाले राशि शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को दे दी गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी! इतने मैचों में खेलते हुए आएंगे नजर, BCCI ने किया ODI शेड्यूल का ऐलान
 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 16:34 IST